Wednesday, August 6News That Matters

‘यीशु असली भगवान हैं, शक्ति जैसे नहीं‘, राहुल के साथ चर्चा में तमिल पादरी के बयान से बवाल |

‘यीशु असली भगवान हैं, शक्ति जैसे नहीं‘, राहुल के साथ चर्चा में तमिल पादरी के बयान से बवाल |

पोन्नैया ने यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नया विवाद छिड़ सकता है। दरअसल राहुल ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं, ‘हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।‘

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/now-operation-of-smart-buses-started-on-sahasradhara-route-minister-premchand-agarwal-flagged-off-smart-buses/

राहुल के सवाल व पादरी के बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने जहां इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा‘ करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा से हताश भाजपा की एक और शरारत है। पोन्नैया ने राहुल को जवाब में

यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *