Sat. Oct 19th, 2024

पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर नजर,कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप |

पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से है पुराना नाता

पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से है पुराना नाता

पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर नजर,कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप |

धामी सरकार के पहले मंत्रिमंडल की अगर बात की जाए तो इसमें कुमाऊं से पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली थी। जिसमें नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधान सभा से बंशीधर भगत, ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से अरविंद पांडे, पिथौरागढ़ की डीडीहाट सीट से बिशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा की सोमेश्वर सीट से रेखा आर्या व बाजपुर से भाजपा के विधायक रहे यशपाल आर्य को कैबिनेट में जगह मिली थी।

यशपाल आर्य इस बार कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधानसभा में गए हैं। पिछली सरकार के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो इस बार भी पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस बार की कैबिनेट में कुमाऊं से डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी के विधाक बंशीधर भगत, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे।

सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया व लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट की दौड़ में शामिल माना जा रहा है। अब देखना है कि कौन-कौन विधायक कैबिनेट की कुर्सी हासिल कर पाते हैं।

कैबिनेट का गठन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी नेतृत्व की राय पर अपनी टीम तैयार करेंगे। बुधवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed