Wednesday, February 25News That Matters

“अभद्र व्यवहार के आरोपों से गरमाया नगर निगम, कर्मचारियों की हड़ताल जारी”

“अभद्र व्यवहार के आरोपों से गरमाया नगर निगम, कर्मचारियों की हड़ताल जारी”

कांग्रेसी पार्षद द्वारा नगर आयुक्त के साथ हुई अभद्र व्यवहार के बाद दूसरे दिन भी नगर निगम में कार्य बहिष्कार रहा है।हालांकि नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की है कि नगर निगम में जनहित के कार्य होते है ओर हड़ताल को खत्म करे।वही आज अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने हड़ताल रखी ओर सोमवार से नगर निगम में कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए निर्णय लिया गया है।वही नगर आयुक्त ने बताया है कि यूनियन से बात कर ली गई ओर लोगों की परेशानियों ओर नगर निगम में व्यवस्था सुचारू करने के लिए कर्मचारियों से बात की जा रही है।
बता दे कि मंगलवार को कांग्रेस के पार्षद नगर निगम पहुंचे और इस दौरान एक कांग्रेसी पार्षद वार्ड नंबर 47 के रोबिन की नगर आयुक्त से तीखी बहस हो गई।जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पार्षद ने नगर आयुक्त पर इंतजार करने और फोन ना उठाने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में घेराव कर दिया।वही पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर आयुक्त ने ऊंची आवाज में बात करने पर आपत्ति जताई और पार्षद को अपने कक्ष से बाहर जाने को कह दिया।साथ ही आरोप लगाया है कि कुछ वार्डों में 70 लाख रुपए से अधिक के कार्य प्रस्तावित है जबकि उनके वार्डो को विकास कार्य के लिए अब तक बजट नहीं दिया गया है।वही चाहते पार्षदों को एक करोड़ रुपए तक का बजट दिया जा है ओर कुछ में 20 लाख तक बजट दिया जा रहा है।साथ ही वार्ड 70 के पार्षद ने कहा है कि जिस तरह से मंगलवार को नगर आयुक्त ने कांग्रेसी पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो वह अपने कक्ष के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर सकती है ओर अगर कांग्रेसी पार्षद की गलती हैं तो वह नगर आयुक्त से माफी मांगेगे,लेकिन अगर नगर आयुक्त की गलती है तो वह मंच से माफी मांगे।
जिसके बाद बुधवार को नगर निगम में कामकाज पूरी तरह ठप रहा था।देहरादून नगर निगम…बुधवार को कामकाज ठप हुआ,कारण है नगर निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार… कर्मचारियों का आरोप है कि मंगलवार को वार्ड नंबर 47 के पार्षद रॉबिन नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे और वहां अभद्र व्यवहार किया।इस घटना से कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक संबंधित पार्षद सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते।तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।वही आज सुबह भी नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने हड़ताल रखी।
वही नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया है कि नगर निगम के तीनों कर्मचारी संगठनों से लगातार प्रयास किए जा रहा था कि कार्य बहिष्कार को खत्म किया जाए।साथ ही अलग-अलग अनुभागों ने आम जनता के लिए कार्य सुचारू रूप से चलता रहे,प्रयास किया जा रहा है कि कर्माचारियों को मनाया जा सके और कार्य सुचारू रूप से चल सके।
बाइट – नमामि बंसल, नगर आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *