उपराष्ट्रपति ने कहा- भारतीय संस्कृति किसी धर्म को बदनाम करने की बात नहीं सिखाती, देश की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते कुछ लोग
नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विभाजनकारी एजेंडे के तहत देश की शांति और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों और निहित स्वार्थों के खिलाफ बीते दिन आगाह किया। नायडू ने जोर देते हुए कहा कि 'किसी भी संस्कृति, धर्म या भाषा को बदनाम करना भारतीय संस्कृति नहीं है'। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से भारत को कमजोर करने वालों के खिलाफ एकजुट होने और राष्ट्र के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
आजादी का अमृत महोत्सव सेनानियों को याद करने का अवसर
विजयवाड़ा में स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार दमराजू पुंडरीकक्षुडु की जीवन यात्रा पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए नायडू ने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' हमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए कई बलिदानों को याद करने का अवसर है।
सभी संस्कृतियों का सम्मान ही हमारा धर्म
उपराष्...






