Wednesday, May 6News That Matters

Day: May 5, 2026

चन्दर नगर नाले का हुआ कायाकल्प, 3.83 करोड़ की लागत से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

चन्दर नगर नाले का हुआ कायाकल्प, 3.83 करोड़ की लागत से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के निवासियों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि भरा रहा। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत, चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किए गए चन्दर नगर नाले का आज भव्य लोकार्पण किया गया। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर इस परियोजना को जनता को समर्पित किया। ​लोकार्पण के अवसर पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने विधायक खजान दास की प्रशंसा करते हुए कहा, "खजान दास जी एक कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं। वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं से हमें अवगत कराते रहते हैं और इसी सक्रियता का परिणाम है कि आज ₹3.83 करोड़ की लागत से इस नाले का कायाकल्प हुआ है।" ​ ​कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में यह नाला खुला...
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा,ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य,जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा,ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य,जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में ब्रिडकुल को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। इसके रोल और रेस्पोंसिबिलिटी का ड्राफ्ट शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम योजना में रोपवे प्रोजेक्ट को शामिल किए जाने भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने रोपवे बनाने के लिए प्राथमिकता तय करने हेतु उपसमिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में सचिव पर्यटन, सचिव आवास, सचिव लोक निर्माण विभाग एवं नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को उपसमिति में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपसमिति प्रदेश में बनाए जाने वाले रोपवे की प्राथमिकता तय करेगी। उन्होंने कहा क...
मसूरी की ‘लाइफलाइन’ को मिलेगी मजबूती: क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनेगा आधुनिक स्टील बॉक्स सेतु, 2026 तक होगा तैयार

मसूरी की ‘लाइफलाइन’ को मिलेगी मजबूती: क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनेगा आधुनिक स्टील बॉक्स सेतु, 2026 तक होगा तैयार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 12 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत करवाया जाए तथा यह कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्वक हो। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि वर्ष 2025...
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया UTC मुख्यालय का औचक निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया UTC मुख्यालय का औचक निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री  प्रदीप बत्रा ने कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। ​ ​मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री जी ने राज्य की परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए: ​इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी: निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों में तेजी लाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बसों की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। ​आधुनिक और ई-परिवहन: पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक तकनीकों (जैसे स्मार्ट टिकटिंग और रियल-टाइम ट्रैकिंग)...