प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दो राज्यों के इस योजना को पूरा करने का करेंगे एलान
देहरादून : उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों के निवासियों को काम-धंधे और कारोबार के लिए धन संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्हें बैंकों से ऋण मिल सकेगा। पलायन पर रोक लगाने की यह पहल स्वामित्व योजना के बूते सफल होने जा रही है। सभी 13 जिलों के 7581 आबाद गांवों के भीतर आवासीय परिसंपत्तियों के ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।
बड़ी बात ये है कि निर्धारित समय से पहले ही स्वामित्व योजना पूरा करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया गया वायदा उत्तराखंड चालू महीने में पूरा करने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जिन दो राज्यों के इस योजना को पूरा करने का एलान करेंगे, उसमें हरियाणा के साथ उत्तराखंड का नाम सम्मिलित होगा।
स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों को ...







