Sunday, May 3News That Matters

Sample Page

कन्हैयालाल कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात करने सीएम अशोक गहलोत आज जाएंगे उदयपुर

कन्हैयालाल कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात करने सीएम अशोक गहलोत आज जाएंगे उदयपुर

देश-विदेश
नई दिल्ली, राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। देशभर में कन्हैया लाल के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। उधर, गृह मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA)को सौंप दी है। दरअसल, इस आतंकी वारदात में विदेशी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। उधर, राजस्थान एटीएस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ जारी है। वहीं उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कर्फ्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कर्फ्यू में और सख्ती बरती जाएगी। पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा-144 लगा दी गई है। उधर, उदयपुर और जयपुर में बंद का ऐलान किया गया है। कन...
पीएम मोदी ने उद्यमी भारत कार्यक्रम के तहत एमएसएमई सेक्टर को कई नई योजनाओं की सौगात दी

पीएम मोदी ने उद्यमी भारत कार्यक्रम के तहत एमएसएमई सेक्टर को कई नई योजनाओं की सौगात दी

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में 'उद्यमी भारत' कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए एमएसएमई के लिए कई नई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम 'एमएसएमई के प्रदर्शन को बढ़ाने एवं तेज करने’ (आरएएमपी) और 'पहली बार के निर्यातक एमएसएमई के लिए क्षमता निर्माण’ (सीबीएफटीई) योजना (सीबीएफटीई) और 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' (पीएमईजीपी) योजानाओं की नई विशेषताओं की शुरुआत भी की। राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार किए वितरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के एमएसएमई क्षेत्र के विकास और विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमएसएमई, राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों, आकांक्षी जिलों और बैंकों के योगदान की मान्यता के लिए राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 वितरित किए। एमएसएमई के उत्थान के लिए सरकार वचनबद्ध इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरायण राणे ने कहा कि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश कहा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं |

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश कहा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी त्वरित गति से अपने स्तर पर निर्णय लें। प्रदेश में मानसून के दौरान आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। पहली जुलाई से ही एक हेलीकॉप्टर कुमाऊं के धारचूला और दूसरा देहरादून में स्टैंडबाय पर रहेगा। इसके अलावा आपदा की स्थिति में सभी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के बजाय समन्वय बनाकर काम करेंगे। अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाएगी। मानसून सीजन के मद्देनजर सचिवालय में मुख्यमं...

पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और गौरीकुंड में हाइवे बंद हुए |

उत्तराखण्ड
पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और गौरीकुंड में हाइवे बंद हुए | बद्रीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और गौरीकुंड में हाइवे नौला पानी में बंद हो गए। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते मलबा आने से सड़कें कई सड़कें बंद हो गई है। वहीं रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई स्थानों पर हुई बारिश सड़कों पर कहर बनकर बरसी है। बीते दो दिनों में हुई बारिश के बाद आए मलबे ने कुल 138 सड़कों की राह रोक दी थी। इनमें से 92 सड़कों को खोल दिया गया था। प्रदेशभर में 46 सड़कें अब भी बंद हैं। वहीं बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो गए। ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन से बंद हो गया है। जिसके चलते देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों...
राजस्थान के उदयपुर में टेलर की बेरहमी से हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा

राजस्थान के उदयपुर में टेलर की बेरहमी से हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा

देश-विदेश
राजस्थान के उदयपुर में टेलर की बेरहमी से हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर की बेरहमी से हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा है. रियाज और मोहम्मद गौस ने टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने वीडियो शेयर कर कहा कि ये इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया. वीडियो में दोनों पीएम मोदी को भी धमकी देते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. राजस्थान के उदयपुर में हुई एक टेलर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. हत्यारे कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे थे. टेलर की हत्या के बाद हत्यारों ने ऑनलाइन वीडियो भी शेयर किया. इसमें वे कह रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया. उधर, इस हत्याकांड के बाद उदयपुर में हिंसा के भी कुछ मामले सामने आए. इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया. बताया जा...
औवैसी के इन चार विधायकों ने थामा तेजस्‍वी का हाथ, पढ़िए पूरी खबर

औवैसी के इन चार विधायकों ने थामा तेजस्‍वी का हाथ, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
पटना, एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के लिए यह बिहार से बुरी खबर है। बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हें बड़ा झटका दे दिया है। उनकी पार्टी के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं। इसकी घोषणा तेजस्‍वी यादव ने की है। इसके बाद आरजेडी अब बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। औवैसी के इन चार विधायकों ने थामा तेजस्‍वी का हाथ एआइएमआइएम के विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद, शाहनवाज आलम एवं मोहम्मद इजहार असफी एवं मोहम्मद अंजार नईमी बुधवार को आरेजडी में चले गए। इसक बाद ओवैसी की पार्टी में केवल एक विधायक अख्तरुल ईमान रह गए हैं। एआइएमआइएम के आरजेडी में शामिल हो रहे मो. इजहार अस्फी कोचाधामन से, शाहनबाज आलम जोकीहाट से, रुकनुद्दीन अहमद बायसी से तथा अनजार नईमी ...
कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण |

कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण |

उत्तराखण्ड
कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण | कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब बीस मिनट पहले लोग दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसी साल से लोगों की समय की बचत हो सकेगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और समय की बचत के लिए रेलवे लाइनों को अपग्रेड किया जा रहा है। अक्तूबर में जारी होने वाली समय सारिणी से इसका लाभ जनता को मिलना शुरू हो जाएगा। जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट पहले दिल्ली पहुंच जाएगी, जबकि अगले साल तक इसमें और सुधार होगा। स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से मंगलवार तड़के कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।...
उत्तराखंड मौसम अलर्ट : इन इलाकों में  24 घंटे में भारी बारिश

उत्तराखंड मौसम अलर्ट : इन इलाकों में 24 घंटे में भारी बारिश

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्‍तराखंड के तीन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। राज्‍य मौसम केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, बागेश्‍वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। राज्‍य के अन्‍य जिलों में कहीं तेज बौछार और कहीं मध्‍यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़ में उफनाए नाले को पार करने के दौरान व्यापरी बाइक के साथ बह गया। बागेश्वर में सरयू नदी और धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में देर रात हुई जोरदार बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने लगा। कुमाऊं मंडल में कई सड़के बंद हो गईं। भारी बारिश से तवाघाट लिपुलेख,...
राजस्‍थान में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पुल‍िस को इस घटना की पहले से थी जानकारी

राजस्‍थान में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पुल‍िस को इस घटना की पहले से थी जानकारी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, राजस्‍थान के उदयपुर में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि पुल‍िस को इस घटना की पहले से जानकारी थी। इसके बाद भी कोई सख्‍त कदम नहीं उठाए गए। ये राजस्‍थान सरकार और पुल‍िस की नाकामी का नतीजा है। राजस्थान की घटना बहुत दुखःद है। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में जो घटना घटी है यह पहले से पुलिस को पता थी। उसने एफआईआर दर्ज कराई थी। वहां की सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। जिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।   प्रि‍यंका गांधी ने उदयपुर हत्‍याकांड पर ट्वीट करते हुए कहा क‍ि उदयपुर ...
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, राजधानी सहित पहाड़ के इन जिलों में झमाझम बारिश |

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, राजधानी सहित पहाड़ के इन जिलों में झमाझम बारिश |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, राजधानी सहित पहाड़ के इन जिलों में झमाझम बारिश | दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पहले उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। पूर्वानुमान के नौ दिन की देरी से मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी है। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी सहित पहाड़ के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना जताई थी। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। चमोली...