
वंदना कटारिया बनी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। शिक्षा व खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के हरिद्वार (ग्राम रोशनाबाद) स्थित घर जाकर उनकी माता व परिवारजनों से मुलाकात की पांडेय ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व फूलगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पाण्डेय ने वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरुप 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम के तहत 2020-21 के लिए हरिद्वार जनपद का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
खेल मंत्री ने ग्राम रोशनाबाद में मार्ग की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सड़क को जल्द ठीक करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क का नाम 'वंदना कटारिया' रखने को कहा।। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक्स में वंदना कटारिया ने ...