सिंदूर की डिबिया कर सकती है खुलासा | सात जून को रेलवे के खंडहर में मिली हुई जली लाश का |
सिंदूर की डिबिया कर सकती है खुलासा | सात जून को रेलवे के खंडहर में मिली हुई जली लाश का |
देहरादून में सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश के मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस को सिंदूर की डिबिया मिली है। यह सिंदूर की डिबिया ही मामले का खुलासा कर सकती है।
देहरादून में रेलवे स्टेशन के पास जली हुई महिला की लाश का राज सिंदूर की डिबिया खोल सकती है। लाश के पास मिली इस डिबिया के जरिये पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। दरअसल, यह डिबिया हरिद्वार में बनी है और इसकी सप्लाई केवल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ही होती है। ऐसे में अब पुलिस की जांच की सुई इन दोनों धामों के लिए गए यात्रियों के पंजीकरण पर टिक गई है।
सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इसके एक हाथ पर विमला लिखा था और शरीर का अधिकांश हिस्सा जलने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही...


