ये कौन चिड़िया है, ED की पूछताछ के बाद मिली पहचान’; मायावती के भतीजे पर बरसे राजभर
ये कौन चिड़िया है, ED की पूछताछ के बाद मिली पहचान'; मायावती के भतीजे पर बरसे राजभर
OP Rajbhar Remarks: सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर तंज कसा है. हाल में आकाश आनंद ने बीएसपी और राजभर की पार्टी के गठबंधन से इनकार किया था और बिना नाम लिए एसबीएसपी चीफ पर निशाना साधा था. जिसके बाद अब ओपी राजभर ने आकाश आनंद पर हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा कि ईडी ने जब उनसे दो दिन तक पूछताछ की थी तब सबने जाना कि वो कौन हैं? ओपी राजभर ने अपने बयान में एक तरह से ये जताने की कोशिश की कि आकाश आनंद को कोई नहीं जानता है.
मायावती के भतीजे पर राजभर का निशाना
मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये कौन चिड़िया है. इस चिड़िया को तब जाना जब ईडी दो दिनों तक बैठा कर पूछताछ कर रही थी. बीएसपी की मालिक मायावती हैं और एसपी के अखिले...








