अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |
मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।
मंदिर में प्रवेश करने पर अनुुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित पक्ष के समर्थन में अनुसूचित जाति के लोग पूरे दिन मोरी थाने में जमे रहे।
मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवे...








