Saturday, February 28News That Matters

Tag: Breaking News

प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद |

प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद | प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार को 86 सड़कों को खोला जा सका। मंगलवार को भी सड़कें खोलने का काम जारी रहेगा। उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून क...
भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण ।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण ।

उत्तराखण्ड
भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण । नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही बारिश आज भी परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। इसके बाद से यहां यातायात ठप है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पाइंस स्थित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटने से यह स्थिति पैदा हुई है। पहाड़ में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश से जगह-जगह मार्गों में मलबा आने से 193 मार्ग बंद हो गए हैं। खटीमा में निर्माणाधीन मकान के क्षतिग्रस्त होने से मकान में दो लोग दब गए जबकि अल्मोड़ा जिले...
उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली लोगों को बड़ा झटका दे सकती है,उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नियामक आयोग से बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कि की आपील|

उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली लोगों को बड़ा झटका दे सकती है,उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नियामक आयोग से बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कि की आपील|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली लोगों को बड़ा झटका दे सकती है,उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नियामक आयोग से बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कि की आपील| पावर कारपोरेशन का कहना है कि वह महंगी बिजली खरीदने का खर्च नहीं उठा सकता इसलिए इस रकम की वसूली लोगों यानी कंज़्यूमरों से ही की जानी चाहिए. एक बार यह तर्क करीब एक महीने पहले खारिज किया जा चुका है, लेकिन अब इसी तर्क के आधार पर बिजली के रेट बढ़ने की पूरी संभावना है. उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली लोगों को बड़ा झटका दे सकती है. उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नियामक आयोग से बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी की आपील की है और बढ़ोत्तरी भी मामूली नहीं, बल्कि15 से 26 फीसदी तक होने के आसार हैं. ऐसा हुआ तो राज्य की जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है क्योंकि मार्च महीने में ही प्रदेश में बिजली के रेट बढ़ाए गए थे और इसी साल में एक बार बिजली की मार आम जनता का बजट बिगाड़...
राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना |

राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना |

उत्तराखण्ड
राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना | राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना है। इसकी डीपीआर बनाकर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है, जिस पर दिसंबर अंत तक मंजूरी मिल सकती है। राजधानी देहरादून में मेट्रो नियो के स्टेशनों के आसपास ऊंची इमारतें बनेंगी। कैबिनेट बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसका मकसद है कि जहां भी मेट्रो स्टेशन बनेंगे, वहां ज्यादा से ज्यादा लोग निवास करें और दफ्तर भी ज्यादा से ज्यादा इन्हीं जगहों पर हों। राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना है। इसकी डीपीआर बनाकर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है, जिस पर दिसंबर अंत तक मंजूरी मिल सकती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किए हैं कि सड़कों से ट्रैफिक की भीड़ कम करने के लिए मेट्रो स्टेशनों के निकट ज्यादा से ज्यादा आवासीय और व्यावसायिक भवन...
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहराया |

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहराया |

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहराया | सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा है कि प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) को एफआईआर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(PMLA) पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दर्ज केस में फंसे लोगों को झटका देते हुए कोर्ट ने पीएमएलए कानून के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 2018 में कानून में किए गए संशोधन सही हैं। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय(ED) के सभी अधिकारों को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सह...
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी  के 196 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराई |

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराई |

उत्तराखण्ड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराई | अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के 196 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस भर्ती परीक्षा में आरोप लगे थे कि ओएमआर शीट को दो सप्ताह तक किसी गुप्त स्थान पर रखकर उससे छेड़छाड़ की गई थी। स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एक और भर्ती विजिलेंस कार्रवाई की जद में आ गई है। 2016 में हुई इस परीक्षा को रद्द किया गया था। इस मामले में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आयोग के ही तत्कालीन कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/uttrakhand-subordinate-services-selection-commission-uksssc-exposed-scams-in-r...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC )में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घपले उजागर |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC )में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घपले उजागर |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC )में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घपले उजागर | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC )में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में घपले उजागर हो रहे हैं लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे बेरोजगार ठगा महसूस कर रहे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC )में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में घपले उजागर हो रहे हैं, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे बेरोजगार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हर घपले के बाद आयोग सफाई देकर पल्ला झाड़ देता है। स्नातक स्तरीय (वीपीडीओ) परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर धंधेबाज आयोग की परीक्षा में हर बार सेंधमारी करने में कैसे सफल हो रहे हैं? वीपीडीओ परीक्षा से पहले भी जेई टेक्निकल व सहायक लेख...
आयोग ने नकल माफिया पर शिकंजा करने के लिए नया नकलरोधी कानून बनाने का लिया निर्णय |

आयोग ने नकल माफिया पर शिकंजा करने के लिए नया नकलरोधी कानून बनाने का लिया निर्णय |

उत्तराखण्ड
आयोग ने नकल माफिया पर शिकंजा करने के लिए नया नकलरोधी कानून बनाने का लिया निर्णय | आयोग ने नकल माफिया पर शिकंजा करने के लिए नया नकलरोधी कानून बनाने का निर्णय लिया है। इस कानून का प्रस्ताव आयोग ने पास कर दिया है। स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सख्त नकलरोधी कानून बनाने जा रहा है। आयोग ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। ड्राफ्ट बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। यह कानून इसी साल फरवरी में आए राजस्थान के नकलरोधी कानून की तर्ज पर सख्त होगा। चयन आयोग में पेपर लीक का यह अपनी तरह का पहला मामला है, लेकिन करीब पांच परीक्षाओं में कई तरह की गड़बड़ियां पहले सामने आ चुकी हैं। इनमें जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा दोबारा हुई थी तो वन आरक्षी की परीक्षा भी हरिद्वार के सात केंद्रों पर दोबारा कराई गई थी। इन दिनों स्नातक स्तरीय परीक्षा में परीक्षा से पहले ही सवा...
हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन |

हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन |

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन | सावन की शिवरात्रि के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड के शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे। हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध से अभिषेक कर बिल्व पत्र एवं प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। नीलकंठ धाम में सुबह 10 बजे से अब तक 25000 श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालु पूरे दिन भोलेनाथ का अभिषेक कर सकेंगे। इस श्रावण में आद्रा नक्षत्र जिसके स्वामी स्वयं रुद्र हैं। शिव पुराण और स्कंध पुराण में इसमें जल चढ़ाने का विशेष महत्व बताया गया है। भारतीय प्राच विद्या सोसाइटी कनखल प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक आज शिव चौदस है। साथ ही आद्रा नक्ष...
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) से रोजगार के खुले द्वार |

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) से रोजगार के खुले द्वार |

उत्तराखण्ड
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) से रोजगार के खुले द्वार | प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकार ने योजना के तहत 5100 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 5834 परियोजनाओं को विभिन्न बैंकों ने ऋण के लिए स्वीकृत किया है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) से रोजगार के द्वार खुले हैं। पिछले दो साल में योजना के तहत लक्ष्य से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जिनमें विभिन्न बैंकों के माध्यम से परियोजनाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। कोविड महामारी के कारण उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की थी। यह भी पढ़े :-http://uttaranchalcrimenews.com/the-election-commission-...