Sunday, March 1News That Matters

Tag: Breaking News

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक लटके रहे हवा में |

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक लटके रहे हवा में |

उत्तराखण्ड
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक लटके रहे हवा में | बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुविधा के बाद सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया, जिसके बाद विधायक और अन्य लोग सकुशल उतरे। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने ब्रिडकुल को रोपवे की तकनीकी जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच होने तक रोपवे के संचालन पर पूरी तरह से...
देहरादून में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ चला अभियान #ucn

देहरादून में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ चला अभियान #ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/Zcz2VHbwDP4 देहरादून में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ चला अभियान #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews ओवर रेटिंग को लेकर जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार बेहद सख्त नजर आ रहे हैं शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों के मध्येनजर डीएम देहरादून के निर्देश पर ठेकों में ओवर रेटिंग के खिलाफ अभियान चलाया बावजूद इसके शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग हो रही है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट...
दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही, ऐसी कोन सी खबर ने मचाई हडकम, जाने पूरी खबर |

दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही, ऐसी कोन सी खबर ने मचाई हडकम, जाने पूरी खबर |

उत्तराखण्ड
दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही, ऐसी कोन सी खबर ने मचाई हडकम, जाने पूरी खबर | हरिद्वार के धनौरी इलाके के एक गांव में दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही और परिवार के लोग मेहमानों के स्वागत में जुटे थे, लेकिन न दूल्हा आई और न बरात। दुल्हन की पिता का आरोप है कि दूल्हे के परिजनों ने 11 लाख रुपये नकद और कार की मांग की थी देने में असमर्थता जताई तो सारी बातें तय होने के बाद भी बरात नहीं आई। अब पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। कलियर थाने में असफनगर ग्रंट निवासी श्यामलाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह ग्राम डालुवाला खुर्द निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेश के साथ तय किया था। विवाह तय करने के बाद नवंबर 2021 में बड़े धूम-धाम से सगाई हुई। सगाई में एक लाख 51 हजार रुपये नगद, सोने की छह टूम, चांदी की पांच टूम और परिवार को कपड़े दिए गए। विवाह का समय जुलाई 20...
बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार, केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश किए गए जारी|

बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार, केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश किए गए जारी|

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार, केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश किए गए जारी| बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर हल्की दरार आने का मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय संस्कृति सचिव से बदरीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। इस पर केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। मंदिर के ठीक पीछे ग्लेशियर है। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर आई हल्की दरार का मरम्मत कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें एएसआई ने पांच करोड़ खर्च आने का एस्टीमेट तैयार किया है। मानसून के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर हल्की दरार आने का मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय संस्कृति सचिव से बदरीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इस पर केंद्र की ओर से ...
उत्तराखंड में ब्रह्म कमल तय समय से पूर्व खिलने लगे और फूलों की घाटी भी समय से पहले फूलों से भर गई |

उत्तराखंड में ब्रह्म कमल तय समय से पूर्व खिलने लगे और फूलों की घाटी भी समय से पहले फूलों से भर गई |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में ब्रह्म कमल तय समय से पूर्व खिलने लगे और फूलों की घाटी भी समय से पहले फूलों से भर गई | उत्तराखंड में ब्रह्म कमल, फूलों की घाटी में फूलों की दर्जनों प्रजातियों पर भी असर। दुनिया में साढ़े चार लाख और भारत में 40,000 से ज्यादा प्रजातियां।अब वनस्पतियों पर भी जलवायु परिवर्तन का असर दिखने लगा है। अब तय समय से पहले फूल खिलने लगे हैं। साथ ही उनके रंग और खुशबू में भी अंतर दिखाई देने लगा है। यह जलवायु परिवर्तन ही कारण रहा कि उत्तराखंड में ब्रह्म कमल तय समय से पूर्व खिलने लगे और फूलों की घाटी भी समय से पहले फूलों से भर गई। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों की मानें तो पूरी दुनिया में साढ़े चार लाख ऐसी वनस्पतियां पाई जाती हैं, जिसमें फूल खिलते हैं। इनमें से 40,000 प्रजातियों की वनस्पतियां भारत में पाई जाती हैं। 20 हजार प्रजातियां ऐसी हैं, जिसमें तय समय पर फूल खिलते हैं। निश्चित ता...
राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी |

राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी |

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जर्जर और पुराने भवनों का डर बरसात में ज्यादा होता है, क्योंकि अक्सर इन दिनों में ही अतिवृष्टि या अन्य कारणों के चलते ये इमारतें खतरा बन जाती हैं. इस बार भी शहर में ब्रिटिश काल की इमारतें हादसों को दावत दे रही हैं. ये इमारतें खतरे का निशानी इसलिए हैं, क्योंकि ये शहर के बीचोंबीच ऐसी जगहों पर स्थित हैं, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में इन गिरासू भवनों के खौफ के साये में लोग आवाजाही करते हैं. देहरादून नगर निगम के मुताबिक, राजधानी में वर्तमान में 45 गिरासू भवन मौजूद हैं, जिनमें से कई खाली पड़े हैं तो कुछ में लोग रह रहे हैं. नगर निगम की तरफ से इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है, लेकिन संपत्ति विवाद और न्यायालय में मामले लंबित होने के चलते ये जर्जर भवन ज्यों के त्यों पड़े ह...
हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल |

हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल |

उत्तराखण्ड
हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल | पुलिस के अनुसार पटियाला के गांव बांसड़ा खेड़ा गांव निवासी 18 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से हेमकुंड साहिब के दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सालियर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अन...
प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक |

प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक |

उत्तराखण्ड
प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक | अधिकारी व कर्मचारी अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से लंबा अवकाश स्वीकृत कराकर प्रस्थान कर जाते हैं। ऐसे में मानसून अवधि में बचाव व राहत कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए धामी सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी छुट्टी पर रोक लगा दी है। मानसून के दौरान 30 सितंबर तक प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा, लेकिन अवकाश देते समय उच्चाधिकारी को प्रतिस्थानी की व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश सरकार ने यह कदम आपदा की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिए उठाया है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून पूर्व तैयारियों क...
उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद |

उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद | मानसून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलन के काम में कुल 289 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। इनमें सबसे अधिक 113 मशीनों को नेशनल हाईवे पर लगाया है। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन के कारण सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन ज्यादा दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को चमोली जिले में सिरोहबगड़ में फिर मलबा आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) के बार फिर अवरुद्ध हो गया। लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। इसी दिन कुल 81 सड़कों को खालने का काम भी किया गया। इसके अलावा नौ राज्य हाईवे, 10 मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला म...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व |

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार में भाजपा नेताओं को संगठन के साथ राय-मशविरा करने के बाद ही दायित्व बांटे जाएंगे। संगठन के साथ चर्चा के बाद ही बीजेपी नेताओं को दायित्व बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार में भाजपा नेताओं को संगठन के साथ राय-मशविरा करने के बाद ही दायित्व बांटे जाएंगे। गैरसैंण को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं। गैरसैंण के विकास में किसी चीज की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। एक न्यूज चैनल को मंगलवार को दिए इंटरव्यू में आयोग-निगम-परिषदों में भाजपा नेताओं को दायित्व देने से जुड़े सवाल का मुख्यमंत्री ने हालांकि सीधा जवाब नहीं दिया पर कहा कि संगठन में पुराने कार्यकर्ता हैं, उनको सम्मान मिले, इस पर संगठन के साथ चर्चा की जाएगी।...