Saturday, February 28News That Matters

Tag: Breaking News

भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’, आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत |

भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’, आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत |

देश-विदेश
भारतीय नौसेना में शामिल हुई 'सैंड शार्क', आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत | मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। आईएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास की यह पांचवी सबमरीन है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। आईएनएस वागीर पूरी तरह से भारत में बनी है। इसे फ्रांस की कंपनी नेवल ग्रुप के साथ मिलकर मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस सबमरीन की खासियत ये है कि इस सबमरीन को एंटी सबमरीन युद्ध, खूफिया सूचना जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और सर्विलांस के काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सबमरीन ...
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उत्तराखण्ड
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें | जोशीमठ में भूधंसाव के बाद उपजे हालात से सरकार कैसे निपटेगी, इसका स्पष्ट रोडमैप अभी सामने आना बाकी है। ऐसे में लोगों के मन में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तमाम तरह की शंकाएं और सवाल हैं, जिनका जवाब मिलने में अभी समय लगेगा। अमर उजाला इन अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सवालों की पड़ताल की है। प्रभावित जोशीमठ के अस्तित्व का सवाल भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ का अस्तित्व रहेगा या मिट जाएगा, इस सवाल का जवाब तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएगा है। तब सरकार भी अनिर्णय की स्थिति में दिखाई दे रही है। बीते दिनों आनन फानन में शहर में ड्रेनेज प्लान लागू करने के लिए सरकार की ओर से डीपीआर बनवाई गई। लेकिन निविदाएं खुलने के बाद भी सरकार ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया। शासन की ओर से इसके पीछे भ...
‘वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने से कमजोर होंगी शादियां’, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पुरुष आयोग |

‘वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने से कमजोर होंगी शादियां’, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पुरुष आयोग |

देश-विदेश
'वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने से कमजोर होंगी शादियां', सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पुरुष आयोग | याचिका के अनुसार, ऐसे असंख्य मामले सामने आए हैं, जहां विवाहित महिला ने कानून के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल किया। इनमें शारीरिक उत्पीड़न, 498ए और घरेलू हिंसा के मामले शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने का विरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि अगर वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित कर दिया जाता है तो इससे शादियां अस्थिर हो सकती हैं। बता दें कि यह याचिका एक एनजीओ पुरुष आयोग ने दाखिल की है। एनजीओ पुरुष आयोग की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने के लिए जो याचिकाएं दाखिल की गई हैं, उनमें कोर्ट हस्तक्षेप करे। याचिका में कहा गया है कि शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत, संविधा...
भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता |

भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता |

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता | जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की तरफ जाने वाले इस एकमात्र मार्ग के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग के ट्रिटमेंट की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं बड़ी-बड़ी दरारें सरकार की चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। यदि दरारें नहीं थमीं तो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कभी भी जमींदोज हो सकता है। ऐसे हालात में बदरीनाथ धाम ही नहीं भारतीय सेना चीन की सीमा से कट सकती है। इस मार्ग पर जोशीमठ में स्टेट बैंक के सामने, मुख्य बाजार में लोनिवि गेस्ट हाउस के नीचे, जेपी कॉलो...
LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत |

LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत |

देश-विदेश
LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत | चीन की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास 'अभ्यास प्रलय' आयोजित करेगी। चीन की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास 'अभ्यास प्रलय' आयोजित करेगी। इस अभ्यास में वह अपने सभी प्रमुख हवाई अड्डों को शामिल करेगी। अगले कुछ दिनों में होने वाले अभ्यास का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र में एस-400 वायु रक्षा स्क्वाड्रन को तैनात और सक्रिय कर दिया है जो दुश्मन के किसी भी विमान या मिसाइल को 400 किलोमीटर दूर से ही मार गिराने में सक्षम है। राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान भी दिखाएंगे ताकत अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास में परिवहन और अन्य विमानों के साथ-साथ राफेल और सुख...
सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला |

सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला |

उत्तराखण्ड, देहरादून
सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला | न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की। सहारा इंडिया की चार सोसायटी में लाखों रुपये के निवेश का भुगतान न होने से परेशान एक एजेंट ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के कलोड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सहारा इंडिया की सहारा क्रेडि...
अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि |

अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि |

उत्तराखण्ड
अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि | जोशीमठ शहर में दारार वाले भवनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 14 और भवन इस सूची में जुड़ गए। कुल दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर अब 863 हो गई है। वहीं 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया गया है। वहीं सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रभावित किरायेदारों को भी 50 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि घर खाली करने के बाद सामान ढुलाई में उनको मदद पहुंचाई जा सके। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि उन्होंने कहा कि अब तक प्रभावित आठ किरायेदारों को 50 हजार रुपये प्रति परिवार के हिसाब से चार लाख रुपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में दी गई है। सरकार की मानें तो ध्वस्त किए जाने वाले भवनों की संख्या और बढ़ सकती है। सीबीआरआई की ओर से सर्वेक...
पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो|

पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो|

मनोरंजन
पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो| शर्लिन चोपड़ा मामले में हिरासत में ली गईं राखी सावंत से अंबोली पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद राखी अपने पति के साथ स्टेशन से बाहर आई थीं। वहीं, उसके बाद राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले जहां राखी अपने शादी को लेकर चर्चा में थी, तो अब वह मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद से सुर्खियों में आ गई हैं। राखी सावंत को गुरुवार को पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद हिरासत में लिया था और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। वहीं, अब राखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया है। शर्लिन चोपड़ा मामले में हिरासत में ली गईं राखी सावंत से अंबोली पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ...
जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल|

जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल|

उत्तराखण्ड
जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल| मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। जोशीमठ में भू-धंसाव के बीच शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते समूचा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। आलम ये है कि ठंड और बर्फबारी की वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान प...
स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

उत्तराखण्ड
स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार | समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ शहर से करीब 36 किमी की दूरी पर स्थित पीपलकोटी में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 से 130 परिवारों को बसाया जाएगा। चमोली जिला प्रशासन ने जीएसआई की ओर से भूमि सर्वेक्षण जांच के बाद पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए दो हेक्टयर भूमि को हरी झंडी दे दी है। अब सीबीआरआई की ओर से भूमि का विकास और भवनों के लेआउट बनाने का काम किया जाएगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ श...