जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना
जिला योजना वर्ष 2026-27 की संरचना एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं एवं मदवार प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला योजना की मदवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला योजना में जनोपयोगी एवं आमजन से सीधे जुड़े प्रस्तावों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं, चालू परियोजनाओं तथा नवाचार आधारित कार्यक्रमों को भी कार्ययोजना में शामिल कर बजट का श्रेष्...