डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई हो रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन लिया। डीएम ने रुड़की के माड़ी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर अचानक छापेमारी कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई खाद्य पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कुछ सामग्री पर यह जानकारी दर्ज ही नहीं थी। कई पैकेटों पर प्रिंटेड तिथि की जगह स्टैंप लगी हुई तिथि मिली।
जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी की खाद्य सामग्री मार्च महीने में वितरित की जा रही थी। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई। गोदाम में तापमान बनाए रखने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी और संचालन भी मानकों के अनुरूप नही...



