
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू हो गई |
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू हो गई |
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इस दाैरान उनका आखिरी गाना 'द लास्ट राइड' गांव मूसा में बजाया गया। अंतिम यात्रा के लिए मां ने आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई। ताबूत में लिटाए गए बेटे को मां-पिता एकटक निहारते रहे। दूर-दूर से लाखाें प्रशंसक यहां पहुंचे हैं। खेत में ही मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रशंसकाें ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे
सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला की शव यात्रा में पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। मूसेवाला के प्रशंसक उनकी सिक्योरिटी हटाने और जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार से नाराज हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।
मूसेवाला की र...