
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों की जितनी भी सेवा की जाए वह कम है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही झील क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया पंचेश्वर बांध की स्वीकृति भी मिल गई है।
टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को देने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर समीक्षा हो चुकी है। राज्य पुनर्गठन एक्ट के अनुसार जिस राज्य की संपत्ति है...