
राहुल गांधी ने की जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा, बोले- भयभीत करने वाली हैं तस्वीरें |
राहुल गांधी ने की जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा, बोले- भयभीत करने वाली हैं तस्वीरें |
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए राहुल गांधी ने जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला एवं प्रो. प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की।
उन्होंने जोशीमठ आपदा से निपटने और भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक...