Sunday, April 19News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : पार्किंग की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी, कोर्ट ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड : पार्किंग की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी, कोर्ट ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पार्किंग की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी, कोर्ट ने दिए जरूरी निर्देश नैनीताल हाईकोर्ट ने शहर के अंदरूनी मार्ग स्नोव्यू, बिडला, जू रोड, सीआरएसटी स्कूल, हेड पोस्ट आफिस, सूखाताल, तल्लीताल धर्मशाला सहित अन्य मार्गों पर स्थित होटल स्वामियों और स्थानीय लोगों की ओर से सड़क पर वाहन पार्क करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह होटल व्यवसायियों, स्थानीय लोगों, अधिवक्ताओं और अन्य के साथ एक बैठक करें। स्थानीय लोगों के हितों को देखते हुए समस्या का समाधान निकालें, नई पार्किंग के लिए जगह का चयन करें। हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के क्रम में एसएसपी नैनीताल शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सड़र के किनारे पार्क हुए वाहनों का चालान करना शुरू कर दिया है। सभी लोंगो को हिदायत दी है कि वाहनों...
उत्तराखंड : नीती घाटी में मौसम का कहर माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गए झरने

उत्तराखंड : नीती घाटी में मौसम का कहर माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गए झरने

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नीती घाटी में मौसम का कहर माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गए झरने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं। नीती घाटी में गुरुवार को बर्फबारी हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मलारी से ऊपरी क्षेत्र के गांवों गमशाली, नीती, फरकिया, मलारी आदि में बर्फ जमी है। सर्दियां शुरू होते ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं। जिससे यहां के गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे सूरज ढलते ही तापमान एकदम से माइनस में पहुंच रहा है। इससे यहां बहने वाले सभी झरने जम चुके हैं। चट्टानों से गिरने वाली पानी की धाराएं जमकर सफेद हो गई हैं। नीती सड़क से लेकर रास्तों में पाला जम...
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग हादसे पर सरकार ने विस्तृत जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग हादसे पर सरकार ने विस्तृत जांच के दिए आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग हादसे पर सरकार ने विस्तृत जांच के दिए आदेश उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में हुए हादसे ने करीब 41 जिंदगियों को मुश्किल में डाल दिया था। ये सुरंग प्रदेश के विकास का अहम भाग है, लेकिन इस हादसे के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं। इन सभी सवालों के जवाब और हादसे को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। खुशियों के बाद अब इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत सिलक्यारा में चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे की राज्य सरकार अब विस्तृत जांच कराएगी। इस सिलसिले में पूर्व में गठित जांच समिति को प्रारंभिक रिपोर्ट लौटाते हुए उसे दोबारा सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने ...
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन वेलनेस सेक्टर में अग्रणी आत्मंतन वैलनैस सेंटर ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। आत्मंतन द्वारा यह भावी निवेश तथा सरकार द्वारा लाइसेंस के अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल सिस्टम, राज्य में वैलनैस पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। इससे क्षेत्र में रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। मुंबई रोड शो में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की एक बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मंतन के सह-संस्थापक एवं निदेशक निखिल कपूर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वैलनैस को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में अपनी तरह पहली इस साझेदारी के तहत देवताओं की भूमि-उत्तराखण...
उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देश-विदेश से जुटे विशेषज्ञों ने क्रेनियोफेशियल सर्जरी से जुड़ी कई अहम जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया और उनसे अपने अनुभव साझा किए। एम्स,ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह व संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. जया चतुर्वेदी की देखरेख में बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के तत्वावधान में आयोजित क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर आधारित सम्मेलन का डीन (रिसर्च) प्रो. शैलेंद्र शंकर हांडू व अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर.बी. कालिया ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीन (रिसर्च) एसएस हांडू ने विषय आधारित कोर्स संबंधी जानकारी दी...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। ऑपरेशन सिलक्यारा की चुनौती से निपटने के बाद सियासी हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके इस दौरे को भी इन दोनों संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री निवेशक सम्मेलन का न्योता देने के लिए नई दिल्ली गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह कैबिनेट विस्तार समेत कुछ और दायित्व बांटे जाने पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई अन्य केंद्र...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस देहरादून सहत्रधारा रोड स्थित होटल में कल आयोजित सोशल मीडिया इफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में इफ्लुएंसर्स की एक बड़ी भूमिका है देश विदेश के लोगो के लिए उत्तराखंड तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है | हमारे यहाँ चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान , एवं मन को लुभाने वाले मनोरम दर्शनीय स्थान है | सीएम ने कहा राज्य सरकार का विशेष फोकस अब रोजगार सृजन पर है इसी को मध्यनज़र रखते हुए आठ व् नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है | सीएम धामी ने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने माध्यम से देश विदेशदुनिया में इस महा आयोजन का प्रचार प्रसार करे ताकि सब जगह बस डेस्टिनेशन उत्तराखंड ही ट्रेंड हो जाये समिट में अभी एक सप्ताह का समय शेष है तो सभी इस आयोजन को सफल बनाने में अप...
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद

उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद सिलक्यारा सुरंग में अब निर्माण कार्य दोबारा कब शुरू होगा, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी है। नवयुग कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सुरंग के निर्माण का काम रोका गया है। जब शुरू होगा तो सबसे पहले शाट क्रीटिंग के साथ कैविटी भरी जाएगी। इसमें लंबा समय लग सकता है। कंपनी श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान में 500 से अधिक श्रमिक और विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। इन्हीं रेस्क्यू कर्मियों की मेहनत के बूते ही 41 श्रमिकों की जान बची। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के परियोजना प्रबंधक राजेश पंवार ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए जो श्रमिक और कर्मचारी इस अभियान में जुटे रहे, उन्हें कंपनी की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। इनमें रैट माइनर्स टीम के सभी सदस्य और ट्रेंचलेस इंजीनिय...
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर देहरादून नगर निगम का कार्यकाल दो दिसंबर को पूर्ण हो रहा है। इससे पहले निगम की अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय बेरोजगारों को देने पर बोर्ड ने स्वीकृति दी। साथ ही नगर निगम के फूड प्लाजा में भी स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही शहर में 14 स्मार्ट वेंडिंग जोन और एक स्मार्ट फूड प्लाजा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को भवन कर में शत-प्रतिशत छूट देने पर भी सहमति बनी। गुरुवार को नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बोर्ड बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। जिसमें महापौर सुनील उनियाल गामा ने डो...
उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत ज्यादातर चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं उथला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। गुरुवार को भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दो...