उत्तराखंड : दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्स
उत्तराखंड : दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्स
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का छठा और दून में पहला मुक़ाबला मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया। इसमें चाडविक वाल्टन की शतकीय पारी से मणिपाल टाइगर्स ने 89 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स के रॉबिन उथप्पा और चाडविक वाल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े।
टीम के कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 30 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों के बदौलत 51 रन की पारी खेली। टीम के लिए वाल्टन ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने छह छक्के और नौ चौके लगाए। जबकि हैमिल्टन...








