Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में ...
उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले

उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले नीट यूजी की तर्ज पर अब नीट पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 से 26 नवंबर तक खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) के दिशानिर्देश के अनुसार नीट पीजी की खाली सीटों को विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरा जाएगा। इसके लिए विवि ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 22 नवंबर को 11 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगी। इसके बाद 27 नवंबर को अखिल भारतीय स्तर पर नीट-पीजी का परिणाम घोषित किया जाएगा। 28 से 30 नवंबर तक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की तिथि तय क...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा

उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल के अंदर फंसे मजदूरों को शीघ्र बाहर निकालने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमारी तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से 48 घंटे के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर की तिथि नियत की है। हाईकोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, सचिव लोक निर्माण विभाग, केंद्र सरकार, नेशनल हाइवे विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार समाधान एनजीओ कृष्णा विहार देहरादून ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 नवंबर से 41 मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हुए हैं। लेकिन सरकार उन...
उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी

उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी शिक्षा विभाग में 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। धारा 27 के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो 200 शिक्षक गढ़वाल से कुमाऊं और इतने ही शिक्षक कुमाऊं से गढ़वाल मंडल में तबादला पा सकेंगे।राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की मांग की जा रही थी। शिक्षकों की मांग को देखते हुए शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। विभागीय अधिकारियों ने कहा, तबादलों के लिए सहायक अध्यापक एलटी के दोनों मंडलों से उन शिक्षकों के नाम लिए जाएंगे। जिन शिक्षकों की कम से कम तीन साल की एक मंडल में सेवा पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की धारा 27 के तहत अनु...
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी

उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी यमनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी 41 श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजक...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती

उत्तराखंड : उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 DB-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सिलक्यारा पहुंची रोबोटिक्स मशीन, विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा- 41 श्रमिकों को निकालेंगे सुरक्षित

उत्तराखंड : सिलक्यारा पहुंची रोबोटिक्स मशीन, विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा- 41 श्रमिकों को निकालेंगे सुरक्षित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सिलक्यारा पहुंची रोबोटिक्स मशीन, विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा- 41 श्रमिकों को निकालेंगे सुरक्षित दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज नौवां दिन है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी आज उत्तरकाशी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां हालात का जायजा लिया। उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रोबोटिक्स मशीन सिलक्यारा सुरंग स्थल पहुंच गई है। बीतते वक्त के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा रही है।सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है। 1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल होगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में होने की संभावना है। अब दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी आज उत्तरकाशी पहुंचे...
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा

उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने पहुंचे। पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। सीएम धामी भी यहां उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई। उत्तरांच...
उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और अगले वर्ष 22 जनवरी को गर्भगृह में रामलला के विराजने की तिथि घोषित होने के दृष्टिगत देवभूमि उत्तराखंड में भी उत्साह का वातावरण है। इसे देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलने वाले विशेष अभियान में भाजपा भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां प्रदेशभर में घर-घर संपर्क कर अयोध्या में पूजित अक्षत को प्रसाद के रूप में पहुंचाएंगी। साथ ही प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामलला के दर्शन के लिए राज्यवार समय सारिणी तय होने पर जब भी उत्तराखंड का नंबर आएगा यहां से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। भाजपा इसके लिए राज्य क...
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार सुबह तबादला सूची जारी करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के बाद कोतवाल राकेश गुसांई को यहां से हटाकर डालनवाला कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं, इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली, जबकि डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी को विकासनगर को कोतवाल बनाया गया है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर कोतवाली, मसूरी कोतवा...