Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : कल होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला , टीम इंडिया की जीत के लिए की गई गंगा आरती

उत्तराखंड : कल होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला , टीम इंडिया की जीत के लिए की गई गंगा आरती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कल होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला , टीम इंडिया की जीत के लिए की गई गंगा आरती रविवार का दिन देश के लिए खास है। कल सभी टीवी के सामने बैठने वाले है, क्योंकि कल भारत वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रहा है। जी हां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और 20 साल बाद दोनों टीम फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप के इस फाइनल मुकाबले की तैयारियां अहमदाबाद में जोरों शोरों से हो रही है। इस मैच में बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए अभी से ही दुआएं मांगी जा रही है। न्यू रेनबो क्लब ऋषिकेश ने विश्व कप में भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए गंगा आरती की। श...
उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना

उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना जौलजीबी से काली नदी में सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान में यूएसए, भारत और नेपाल के राफ्टर प्रतिभाग कर रहे हैं। गुरुवार को जौलजीबी से प्रारंभ हुई राफ्टिंग का समापन 22 नवंबर बूम टनकपुर में होगा। नंदा देवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल रानीखेत के तत्वावधान में अवनेश सिंह थापा टीम लीडर नोल्स के निर्देशन में गुरुवार को चार राफ्टों से 13 राफ्टरों का दल जौलजीबी में गोरी नदी से गोरी और काली नदी संगम के बाद रवाना हुआ। पहले दिन राफ्टर दल का रात्रि विश्राम चकद्वारी में हुआ। शुक्रवार को राफ्टिंग दल चकद्वारी से होते हुए पंचेश्वर को रवाना हुआ है। दल झूलाघाट से होते हुए पंचेश्वर को गया। शुक्रवार को रात्रि विश्राम हल्दू पंचेश्वर में होगा। अभियान दल का लक्ष्य 22 नवंबर तक बूम पहुंचने का है। राफ्टिंग...
उत्तराखंड : 40 नहीं 41 श्रमिक, फसे है टनल में रेस्क्यू की कोशिश है जारी; पहाड़ दरकने की आवाज से मची अफरातफरी

उत्तराखंड : 40 नहीं 41 श्रमिक, फसे है टनल में रेस्क्यू की कोशिश है जारी; पहाड़ दरकने की आवाज से मची अफरातफरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 40 नहीं 41 श्रमिक, फसे है टनल में रेस्क्यू की कोशिश है जारी; पहाड़ दरकने की आवाज से मची अफरातफरी उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की संख्या 41 है। इन सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार सातवें दिन भी कोशिश जारी है। ये रेस्क्यू ऑपरेशन हर रोज कठिन होता जा रहा है। कभी पहाड़ दरक जा रहा है, तो कभी मशीन खराब हो जा रही है। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में लगातार चुनौती पेश आ रही है। शुक्रवार को निकासी सुरंग बनाने के लिए पाइप बिछाने के दौरान एकाएक सुरंग के भीतर पहाड़ दरकने की तेज आवाज सुनाई दी। इससे बचाव दल के सदस्यों व अन्य व्यक्तियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन बचाव अभियान के साथ सुरंग में आवाजाही रोक दी गई। देर रात जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला ने इसकी पुष्टि की। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दैनिक जागरण से बातचीत में...
उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को धर्माधिक...
उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द नीति बनेगी, इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, इस संबंध में शासन स्तर पर भी एक बैठक होगी। प्रयास किया जा रहा है कि अगले साल 2024 में नीति लागू हो सके। मंत्री रेखा आर्य ने शासकीय आवास पर विभाग की समीक्षा बैठक में कहा, आबकारी विभाग से महिला कल्याण कोष के लिए आठ करोड़ रुपये मिले हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि महिलाओं और बच्चों के लिए यह धनराशि किस तरह से काम आए इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तय समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ। हालांकि इस दिशा में कुछ काम हुआ है, लेकिन अ...
उत्तराखंड : अपनों के बीच समय बिता रहे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी और बेटी संग इस कॉटेज में ठहरे

उत्तराखंड : अपनों के बीच समय बिता रहे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी और बेटी संग इस कॉटेज में ठहरे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अपनों के बीच समय बिता रहे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी और बेटी संग इस कॉटेज में ठहरे पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी यहां के काम कम ही आता है। यह उदाहरण धोनी के पैतृक गांव में भी देखने को मिला। सुविधाओं के अभाव में गांव के युवा पलायन कर गए तो यहां की नहर भी सूख गई, लेकिन माही को आज भी 20 वर्ष पूर्व लबालब चलती नहर की याद है। गांव पहुंचने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुरानी यादें ताजा हो गई। खेती-बाड़ी कर आजीविका चलाने वाले परिवार से निकले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गांव में सिंचाई की नहर सूखी दिखाई दी। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि इसमें पानी नहीं आता। दो दशक पूर्व जब धोनी गांव आए थे, तो नहर में पानी भरकर चलता था। नहर से ल्वाली के साथ ही बसगांव, मिरई, भाबू चार गांव लाभांवित होते थे, लेकिन अब यह नहर पिछले करीब छह वर्षों से सूखी पड़ी है। कुमाऊं भ्रमण पर पहुंचे भार...
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में 40 श्रमिकों के फंसने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। शहरों की वहन क्षमता का भी हम आकलन कर रहे हैं। बता दें कि मसूरी, देहरादून-टिहरी समेत प्रदेश में कई टनल प्रोजेक्ट प्रस्तावित व विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं और राज्य सरकार इसमें उनका सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं लगातार बचाव कार्य देख रहे हैं। वह समीक्षा कर रहे हैं और हम लोगों से जानकारी ले रहे हैं। मुझसे भी उन्होंने फीडबैक लिया है। प्रधानमंत्री व केंद्र स...
उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी

उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। देहरादून में गुरुवार को भी सुबह से चटख धूप खिली रही और पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। हालांकि, शाम ढलते ही पारा तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे रात को ठिठुरन महसूस की जा रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही ह...
उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री देहरादून शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने, आमजन को सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने शहर में दौड़ रही डीजल सिटी बसों को बाहर करने की तैयारी कर ली है। डीजल बसों के स्थान पर शहर में केवन सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (सीटीसी) का गठन किया जाएगा, जो उत्तराखंड परिवहन निगम के अधीन रहेगा। वर्तमान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रही 30 इलेक्ट्रिक बसें भी सीटीसी के अधीन ही संचालित होंगी। नई सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस लाने पर ट्रांसपोर्टर को सब्सिडी देने की तैयारी चल रही है। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार के लिए गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की अध्यक्षता में यूनीफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए...
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव व छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। कल खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य, जबकि 20 को प्रात:अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों की सफाई की गई। वहीं, बाजार में पूजा सामग्री के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में इस पूजा का काफी महत्व है। देहरादून की बात करें तो यहां बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। चार दिवसीय पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, प्रेमनगर में महिलाएं दऊरा (बांस की टोकरी), बांस का सूप, डाला, कच्ची हल्दी, अदरक, जंगली बेर, सिंघाड़ा, चकोतरा, गन...