Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच हाई कोर्ट ने उद्यान विभाग उत्तराखंड में करोड़ों के घोटाले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश पारित किए हैं। गुरुवार को सेवानिवृत्त होने से पहले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। इस मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रखा गया था। खंडपीठ ने मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक खेदजनक स्थिति है। यहां राजनीतिक नेतृत्व सुधारात्मक व उपचारात्मक कदम उठाने के लिए उत्सुक दिखता है लेकिन नौकरशाही अपने पैर पीछे खींचती नजर आती है। खंडपीठ ने 45 पेज के आदेश में कहा है कि इस गंभीर मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। आपराधिक साजिश और राज्य के खजाने में धन के लेनदेन के प्रभाव का पता लगाने के ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू प्रदेश सरकार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेशकों को आकर्षित करने में फिर बड़ी सफलता मिली है। चेन्नई रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 10150 करोड़ के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, सेवा, फार्मा व ऊर्जा क्षेत्र के उद्योगों के साथ हुए करार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया। गुरुवार को चेन्नई में हुए रोड शो में इंफिनिटी ग्लोबल के साथ 4000 करोड़, जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़, क्षणा ग्रुप के साथ कैंसर अस्पताल के लिए 1000 करोड़, सर्वोदय ग्रुप आफ होटल्स के साथ 1000 करोड़, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया के साथ 1000 करोड़, एसआरएम यूनिवर्सिटी...
उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी के बारे में जानकारी ली। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करेंगे। डीएम ने उपराष्ट्रपति के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हेलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन के लिए तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित व्यवस्था...
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार दशहरा मेले के दौरान कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया। पुलिस की नजर पड़ी तो इस ड्रोन को जब्त कर लिया गया। उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दशहरा मेले में मंगलवार को मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी आए हुए थे। हजारों की संख्या में भीड़ थी। यह जोन प्राइवेट ड्रोन के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन जैसे ही रावण दहन हुआ तो वहां पर एक ड्रोन भी मंडराने लगा। पुलिस और प्रशासन को इसका पता लगा। तब मौके पर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसका ड्रोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ड्रोन को सीज करते हुए आरोपी रोहित सिंह निवासी चौड़ पट्टी नल्धुरा थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी शिव एनक्लेव नथुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ ...
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे 'अपना घर' पाने के नियम उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं, जो किसी भी आवासीय योजना से लाभान्वित नहीं हो पाई हैं, उन्हें सरकार छत उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नई योजना लाई जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 15 नवंबर तक योजना का प्रारूप बनाने के निर्देश दिए। योजना के तहत ऐसी महिलाओं को दो कमरों का प्रीफेब्रिकेटेड घर उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री आर्या ने विधानसभा भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में विभागीय योजनाओं व कार्यों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर विमर्श किया। बाद में मीडिया से बातचीत में मंत्री आर्या ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत मुहैया कराने के लिए योजना का प्रारूप मिलने के बाद इस पर ...
उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक विकास कार्यों की गति की नब्ज टटोलने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल मंडल के अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय में हो सकती है। शासन व प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विशेष रूप से सड़कों, निर्माण योजनाओं व मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट लेंगे। बकौल मुख्यमंत्री सड़कें हमारी लाइफलाइन हैं, ये बेहतर हों, इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय होगी। बता दें कि पिछले दिनों नैनीताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की प्रगति जानी थी। बैठक में उन्होंने मंडलायुक्त दीपक रावत को खस्ताहाल व अधूरी सड़कों के संबंध में सख्त निर्देश दिए थे। विकास कार्यों को लेकर भी सीएम ने अफसरों को कड़ी हिदायत दी। कुमाऊं से लौटकर...
उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे उत्तराखंड, आज गंगोत्री धाम में करेंगे दर्शन

उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे उत्तराखंड, आज गंगोत्री धाम में करेंगे दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे उत्तराखंड, आज गंगोत्री धाम में करेंगे दर्शन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून में सुबह 11:20 बजे जीटीसी हेलीपैड पर उतरे। यहां कुछ देर वीआईपी लाउंज में विश्राम के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जाएंगे गंगोत्री धाम के हर्षिल हैलीपैड। वहां दोपहर में गंगोत्री दर्शन के बाद शाम 4:30 बजे वापिस आएंगे देहरादून। आज राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम। इसके बाद कल शुक्रवार सुबह 7:15 बजे हेलीकॉप्टर से जाएंगे केदारनाथ। वहां से फिर बदरीनाथ के दर्शन करने जाएंगे और दोपहर में वापिस राजभवन आएंगे। कल दोपहर 1:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक में करेंगे प्रतिभाग। कल रात 8:30 बजे वापिस दिल्ली लौटेंगे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रि...
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार के साथ एक दारोगा बदसलूकी पर उतर आया। दारोगा ने रौब दिखाते हुए पत्रकार को आयोजन स्थल से धक्का मारकर बाहर निकला दिया। अपना परिचय देने के बावजूद दारोगा शांत नहीं हुआ और पत्रकार को धौंस दिखाता रहा। वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, मामले को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच डालनवाला सीओ को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन कि...
उत्तराखंड – जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय

उत्तराखंड – जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड - जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय 1975 में जमरानी बांध प्रोजेक्ट की चर्चा के साथ साल 2022 तक 12 सरकारों का दौर लोग देख चुके हैं। इसमें सात सरकारें उत्तर प्रदेश और पांच उत्तराखंड से जुड़ी हैं, लेकिन बांध का सपना पूरा नहीं हो सका। इसके लिए 13वीं सरकार यानी सीएम पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल का इंतजार करना पड़ा। अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए बजट उपलब्ध कराने को अंतिम स्वीकृति जारी कर दी है। 1975 में उत्तर प्रदेश के दौर में पहली बार जमरानी बांध की चर्चा शुरू हुई। तब से अब तक उत्तर प्रदेश में सात (1977-2000) और फिर उत्तराखंड का गठन होने पर (2001-2022) के बीच पांच सरकारें बनीं। इसमें एक अंतरिम सरकार भी शामिल है। मार्च 2022 के बाद नई सरकार का दौर शुरू हुई, जो कि बांध के लिहाज से अब तक की 13वीं...
उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट

उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है। उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुकी हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...