उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि
औद्योगिक विकास योजना के तहत उत्तराखंड में स्थापित 40 उद्योगों को 90 करोड़ की सब्सिडी का भुगतान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से प्राप्त सब्सिडी राशि का उद्योगों को डिजिटल भुगतान किया। बैंक खाते में सब्सिडी आते ही पिछले एक साल से इंतजार कर रहे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है।
शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन, संवर्द्धन और विस्तारीकरण के लिए औद्योगिक विकास योजना महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी में निवेशक समू...








