Sunday, April 19News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक

उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस उप निरीक्षक (रैंकर परीक्षा) 2014-15 में हुई भारी अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने में सभी सरकारी मशीनरी ने हाथ खड़े कर दिए हैं| पुलिस मुख्यालय ने तो सीधे तौर पर अपना पल्ला ही झाड़ लिया है | हैरत की बात यह है कि गृह विभाग जांच संबंधी पत्रावली कार्मिक विभाग को भेज रहा तथा कार्मिक विभाग गेंद फिर गृह विभाग के पाले में सरका रहा तथा फिर से गृह विभाग कार्मिक विभाग के पाले में गेंद सरका रहा है |यानी कोई भी जांच करने को तैयार नहीं है | मोर्चा द्वारा उच्च स्तरीय जांच को लेकर लगातार आंदोलन किया गया | नेगी कहा कि उक्त रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा में लगभग 304 परीक्षार्थियों का परिणाम...
उत्तराखंड : प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ

उत्तराखंड : प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, जो सनातन के खिलाफ है, वो भारत के भी खिलाफ है, क्योंकि, सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा, जो सनातन का नहीं है, वह भारत का भी नहीं है। बृहस्पतिवार को चेतन ज्योति आश्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से सनातन पर लगातार किए जा रहे हमलों पर कहा, सनातन के खिलाफ बोलने वाले रावण के वशंज हैं, इनका सर्वनाश सुनिश्चित है, इसलिए, मैं इंडिया गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं से अपील करना चाहता हूं कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले रानीतिक नेताओं और राजनीतिक दलों को गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए। कहा, अब यह फैसला लेने का समय आ गया है कि आप सनातन विरोधियों के साथ खड़े...
उत्तराखंड : धरासू के पास से गुजर रहे वाहन पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर, बाल-बाल बचे राजस्थान के आठ यात्री

उत्तराखंड : धरासू के पास से गुजर रहे वाहन पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर, बाल-बाल बचे राजस्थान के आठ यात्री

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : धरासू के पास से गुजर रहे वाहन पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर, बाल-बाल बचे राजस्थान के आठ यात्री गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास यात्रियों के मैक्स वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गए। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गुरुवार सुबह धरासू के पास से गुजर रहा वाहन पत्थर की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त। इस हादसे में राजस्थान के आठ यात्रियों के जान बाल-बाल बच गई।। पुलिस ने यात्रियो को अन्य वाहन से गंगोत्री भेजा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : रिजॉर्ट में संचालित कैसिनों में पुलिस ने मारा छापा, 27 लोगो के समेत पांच डांसर भी पकडे

उत्तराखंड : रिजॉर्ट में संचालित कैसिनों में पुलिस ने मारा छापा, 27 लोगो के समेत पांच डांसर भी पकडे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रिजॉर्ट में संचालित कैसिनों में पुलिस ने मारा छापा, 27 लोगो के समेत पांच डांसर भी पकडे ऋषिकेश लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग हिरासत में लिए गए। पांच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा। अवैध कैसीनो संचालन की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा रिसोर्ट में छापा मारा गया। इस दौरान यहां भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के पौड़ी जनपद में गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिसार्ट में छापे की कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है। बताया कि विनीत नाम का यह सिप...
उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चयन किया है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के समीप सरमोली गांव का चयन किया गया। मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 795 गांवों के आवेदन मिले। पर्यटन को बढ़ावा देने के लि...
उत्तराखंड : तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल, दिल देने के बाद फिर खाया प्यार में ऐसा धोखा

उत्तराखंड : तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल, दिल देने के बाद फिर खाया प्यार में ऐसा धोखा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल, दिल देने के बाद फिर खाया प्यार में ऐसा धोखा तलाक शुदा महिला से युवक ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सात महीने तक कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक के इस छल का पता चलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार को थाने में शिकायत की थी। 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों के कहने पर उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इस पर उसने तलाक के मुकदमे को प्रगति में होना लिखा था। देहराखास के रहने वाले अमित जुयाल ने महिला से संपर्क किया। जुयाल यहां पर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला क...
उत्तराखंड : नारसन क्षेत्र के पास स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, मची अफरा-तफरी, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

उत्तराखंड : नारसन क्षेत्र के पास स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, मची अफरा-तफरी, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नारसन क्षेत्र के पास स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, मची अफरा-तफरी, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली प्रभा...
उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच

उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे जुड़े वायरल वीडियो और ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा। बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे सियासी हलचल भी पैदा हो गई। इस मामले में विधायक के खिलाफ द्वाराहाट थाने में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह प्रदेश...
उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप

उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप देहरादून में सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में हुए रैगिंग के मामले का पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि तीन दिन पहले दून बिजनेस स्कूल में कथित रूप से बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी। कई सीनियर छात्रों ने मारपीट भी की थी। पीड़ित छात्र ने इसकी वीडियो वायरल की थी। जिसके बाद छात्र को आरोपियों के साथ 21 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। इस बात से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार रात कॉलेज के बाहर हंगामा किया था। साथ ही गाडियां तोड़ी और अन्य समान की भी तोड़फोड़ की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। माम...
उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता

उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से अधिक नाबालिग (बालक एवं बालिकाएं) गुमशुदा हुई हैं। इनमें से पुलिस ने 96 फीसदी नाबालिगों को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा के बाद दी। गुमशुदा को तलाशने के लिए ऑपरेशन स्माइल अब एक सितंबर से 31 अक्तूबर के लिए फिर से चलाया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग व अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटती है। इसके लिए समय-समय पर ऑपरेशन स्माइल चलाया जाता है। इसके तहत 13 जिलों में कुल 26 टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक एसआई और चार कांस्टेबल शामिल होते हैं। डीजीपी ने मंगलवार को पूरे 23 साल में गुमशुदा हुए लोगों और बरामदगी की स...