Sunday, April 19News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी अब्बा न होते तो संस्कृत से पढ़ाई करने में शायद मुश्किल होती। पढ़ाई में शुरुआत से ठीक थीं। अब्बा ने कुरान शरीफ का हिंदी में अनुवाद किया था। वे चाहते थे मैं संस्कृत में अनुवाद करूं। यह कहना है, यूपी के सहारनपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजिया सुल्ताना का, जिन्हें उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की शिक्षा समिति में सदस्य बनाए जाने की तैयारी है। रजिया एमए संस्कृत से करने के बाद अब पीएचडी कर रही हैं। रजिया के मुताबिक, उनके अब्बा मोहम्मद सुलेमान देवबंद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने कुरान शरीफ का हिंदी में अनुवाद किया था। वह चाहते थे कि मैं इसका संस्कृत में अनुवाद करूं। पढ़ाई के दौरान शुरुआत में संस्कृत पढ़ता देख मुझे लोग यह कहते थे कि संस्कृत पढ़कर पंडिताई करेगी,...
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रशासन ने तुंगनाथ घाटी में अवैध अतिक्रमण को हटाया। बुधवार को इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने यहां अवैध तरीके से बनाएं गए ढाबों को हटाया। प्रशासन ने देर रात्रि तुंगनाथ घाटी में यह कार्रवाई की। मक्कुबैंड में कई ढाबों को ध्वस्त किया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है। धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। जनसभा में सीएम शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख ...
उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली

उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली उत्तराखंड में सर्दियों के सीजन में बिजली की किल्लत नहीं होगी। केंद्र ने छह माह के लिए 1589 मेगावाट बिजली दे दी है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह बिजली एक अक्तूबर से मिलनी शुरू होगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि केंद्र ने गैर आवंटित कोटे से एक अक्तूबर से 31 मार्च 2024 तक माहवार बिजली आवंटन का आदेश जारी किया है। इसके तहत अक्तूबर माह में 456 मेगावाट, नवंबर में 378 मेगावाट, दिसंबर में 78 मेगावाट, जनवरी में 169 मेगावाट, फरवरी में 195 मेगावाट और मार्च में 313 मेगावाट बिजली मिलेगी। केंद्र ने अपने सेंट्रल पूल से चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड को नार्दर्न ग्रिड से बिजली देने का ये आदेश जारी किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सि...
उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ान आज सुबह से दोबारा शुरू की गई। हेली सेवा में जौलीग्रांट से कुल 18 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से पहले बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेगा। बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शनों को ले जाएगा। वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों के लिए आवाजाही करने में हेलीकॉप्टर को कुल दो घंटों का समय लगेगा। कंपनी का हेलिकॉप्टर मंगलवार शाम पांच बजे के लगभग एसडीआरएफ के हेलीपैड पर ...
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1400 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड: प्रदेश में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहाड़ों में भी स्थापित होंगे केंद्र

उत्तराखंड: प्रदेश में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहाड़ों में भी स्थापित होंगे केंद्र

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहाड़ों में भी स्थापित होंगे केंद्र उत्तराखंड में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। इस बार 8.96 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। राज्य में मोटे अनाजों की खरीद के लिए पहली बार पर्वतीय क्षेत्रों में क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में विधानसभा में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 को एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। पहले यह समयावधि 31 जनवरी तक की गई थी। मंत्री ने बताया कि इस बाद मंडुवा के उत्पादन के लिए 1.26 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,846 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मंत्री...
उत्तराखंड : पर्वतीय जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड : पर्वतीय जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पर्वतीय जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज ऋषिकेश में कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपन...
उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे। भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। गांव की तीन हजार बेटियों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र कर देव को अर्पित करने के निए छत्र खरीदा था। छत्र अर्पित करने वालों में विवाहित और अविवाहित दोनों ही ध्यांटुड़िया श...