Sat. Oct 19th, 2024

उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में आज बदलेगा मौसम, बारिश से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पर्वतीय इलाक़ों में बारिश होने से मैदानी इलाक़ों में ठंड बढ़ सकती है।

पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed