Saturday, June 20News That Matters

Month: February 2022

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली|

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने वीडियो जारी कर पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है। राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है। इसके बाद मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें किसी सैन्य कैंप में एक आदमी ...
देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश-विदेश
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण काफी कमजोर पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 31,377 लोग ठीक हुए हैं जबकि 278 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के कुल 13,405 मामले सामने आए थे। एक्टिव केस भी घटे इसके अलावा कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 1,64,522 हो गए हैं। कुल 4,21,89,887 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5,12,622 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।...
देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट |

देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट |

उत्तराखण्ड
देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट | प्रदेश सरकार ने देहरादून में नियो मेट्रो चलाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। अब केंद्र की अंतिम मंजूरी के बाद करीब पांच साल बाद देहरादून के इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार लंबे समय से देहरादून में मेट्रो चलाने के लिए प्रयास कर रही है।   इसके लिए 2016 में मेट्रो कारपोरेशन का गठन करते हुए शीर्ष स्तर के अधिकारियों की तैनाती हो चुकी है। अब कई दौर के मंथन और डीपीआर पर विचार करने के बाद प्रदेश सरकार ने आखिरकार नियो मेट्रो के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आवास विभाग के इस प्रस्ताव को पिछले माह विचलन से मंजूर करते हुए अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार प्रथम चरण में केंद्र सरकार के साथ ...
दलित के गले में फंदा डालकर जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

दलित के गले में फंदा डालकर जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश, क्राइम
दलित के गले में फंदा डालकर जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से दलित युवक कि दर्दनाक पिटाई का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से दलित युवक कि दर्दनाक पिटाई का मामला सामने आया है. यहां गांव में एक प्रधान पति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर दलित युवक की जूतों से बेरहमी से पिटाई की. साथ ही उसके गले में पट्टा बांधकर पूरे गांव में भी घुमाया. घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक शख्स की पिटाई करते नजर आ ...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; दो घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; दो घायल

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत ब्रह्मपुरी के समीप एक अल्टो कार खाई में गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। ये सभी नरेंद्र नगर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हालांकि, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस वक्त हुआ। शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे कार सवार पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों की शिनाख्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे, जो शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे। दुर्घटना में कार में सवार रामदयाल (56 वर्ष) पुत्र बुद्धि दास निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र...
टीवी का ये मशहूर एक्टर बनेगा नए जमाने का शक्तिमान

टीवी का ये मशहूर एक्टर बनेगा नए जमाने का शक्तिमान

मनोरंजन
90 के दशक का चर्चित सुपरहीरो 'शक्तिमान' बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा शो रहा है। इस शो को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार भारतीय दर्शक बीते कई सालों से बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं। एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने किरदार 'शक्तिमान' से घर-घर में पहचान बनाई। वहीं ये शो एक बार फिर से अपने उसी अंदाज में लोट रहा है। हाल ही में सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने 'शक्तिमान' पर बन रही फिल्म टीजर रिलीज किया था। वहीं अब फैंस को 'शक्तिमान' के ट्रेलर का इंतजार है। वहीं फैंस इसके लीड रोल निभाने वाले कैरेक्टर के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिरकार कौन सा एक्टर 'शक्तिमान' के लीड रोल में नजर आएगा? तो अब 'शक्तिमान' के लीड रोल का भी खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कौन है वो? 'शक्तिमान' यानी मुकेश खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ...
सीएम धामी ने हरीश रावत पर निशाना साधा, कहा-कभी खुद को सीएम का चेहरा बनाने की बात करते हैं तो कभी दलित सीएम की पैरवी करते हैं

सीएम धामी ने हरीश रावत पर निशाना साधा, कहा-कभी खुद को सीएम का चेहरा बनाने की बात करते हैं तो कभी दलित सीएम की पैरवी करते हैं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत को आड़े हाथ लिया है। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत बार-बार अपने बयान बदलते रहते हैं। कभी वे खुद सीएम बनना चाहते हैं तो कभी दलित मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। एक ओर जहां पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा दोहराने के साथ ही अन्य लोकतांत्रिक दलों को साथ लेकर चलने के राजनीतिक सौहार्द और सहिष्णुता का विश्वास भी दिलाया और कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस किसी के साथ बदले की भावना से काम नहीं करेगी। तो वहीं सीएम धामी भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे ...
उत्तराखंड: ऊर्जा निगम ने बिजली बिल को लेकर किया बड़ा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: ऊर्जा निगम ने बिजली बिल को लेकर किया बड़ा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड ऊर्जा निगम में उत्तर प्रदेश के समय से चली आ रही बिजली के बिल तय करने की ब्लाक व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब उपभोक्ता जितने दिन बिजली खर्च करेंगे, बिल की गणना उतने दिनों के हिसाब से ही की जाएगी। फरवरी माह से ही नई व्यवस्था के बिल जारी किए जाने लगे हैं। हालांकि, सभी उपभोक्ताओं को मार्च माह से नई व्यवस्था के बिल प्राप्त होने लगेंगे। नई व्यवस्था के हिसाब से ऊर्जा निगम ने बिलिंग साफ्टवेयर में भी आवश्यक बदलाव कर लिया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 20 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। अब तक ऊर्जा निगम 15 दिन से अधिक समय होने पर पूरे महीने का बिल तैयार करता है। यह ब्लाक 45 दिन तक चलता है। इसी तरह दो महीने का बिल 46 से 75 दिन के ब्लाक पर तैयार किया जाता है। अब मीटर रीडर की सक्रियता व नियमितता के संयोग पर निर्भर है कि आपको 45 दिन पर एक माह का बिल मिलता है या 46 दिन पर दो माह का बिल। क्योंक...
पीएम आज हिमालय की तलहटी से करेंगे विजय शंखनाद

पीएम आज हिमालय की तलहटी से करेंगे विजय शंखनाद

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपराह्न साढ़े तीन बजे बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव की धरती से आज चुनावी शंखनाद करेंगे। उनका हेलीकाप्टर 2.55 बजे पयागपुर में लैंड होगा। रैली में प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर होने जा रही रैली कई मामलों में महत्वपूर्ण है। यहां देवीपाटन मंडल के कि 13 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का चुनावी मंत्र जानने एकत्र होंगे। पयागपुर में हो रही रैली में बहराइच जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के अलावा श्रावस्ती एवं गोंडा के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र...
उत्तराखंड के चम्पावत जिले में हुआ बड़ा हादसा चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 लोगों की मौत |

उत्तराखंड के चम्पावत जिले में हुआ बड़ा हादसा चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 लोगों की मौत |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चम्पावत जिले में सोमवार को घटी एक बड़ी दुर्घटना बारातियों की बस खाई में जा गिरी जिसमें 11 लोगों ने मौके पर ही तोडा दम, चम्पावत से करीब लगभग 65 किलो मीटर की दुरी के स्थान पर एक परिवारमें शादी थी , टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के तुरन्त बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची , सभी 11 लोगों की बॉडी को खाई से बाहर निकला गया, साथ ही घायल दो लोगों उपचार के लिए जिला अस्पताल पहूँचाया, गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ...