Saturday, June 20News That Matters

Month: February 2022

उत्तराखंड में बड़ा हादसा – खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा – खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 की मौत

देश-विदेश
उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अभी तक दो की पहचान हो पाई है। इनमें से एक राम प्रकाश दूसर त्रिलोक राम है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक...
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक, यूक्रेन से वापस लौटेंगे भारतीय

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक, यूक्रेन से वापस लौटेंगे भारतीय

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है। यूक्रेन से वापस आएंगे भारतीय भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विशेष विमान आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुआ। ड्रीमलाइनर बी-787 विमान में 200 से अधिक सीटों की क्षमता है। यूक्रेन से विशेष विमान आज रात दिल्ली वापस लौटेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के बारे में बात...
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा- कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा- कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा

देश-विदेश
बहुत जल्द कश्मीर के हालात पहले की सामान्य व शांतिपूर्ण होंगे। घाटी में अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है। यहां के युवाओं को अब यह बात समझ आ गई है कि पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कश्मीर केे नाम पर उन्हें बली का बकरा बनाया जा रहा है। वे अब आतंकवाद के रास्ते पर नहीं बल्कि एक सामान्य जीवन की तलाश में हैं। यह बात चिनार कोर के जीओसी लेफ्टनेंट जनरल डीपी पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कश्मीर में आतंकियों की भर्ती में काफी कमी आई है। आतंकवादी संगठन अपने सहयोगियों की मदद से युवाओं को कथित जेहाद का पाठ पढ़ाकर संगठनों में भर्ती करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु अब युवा उनकी बातों में न आकर एक आम नागरिक का जीवन जीने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनोें सुरक्षाबलों ने घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के बहुत बड़े माड्यूल का भंडाफो...
कोंग्रस भवन में रविवार  को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की नीम्बू माल्टा पार्टी |

कोंग्रस भवन में रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की नीम्बू माल्टा पार्टी |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
कोंग्रस भवन में रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की नीम्बू माल्टा पार्टी | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नीम्बू माल्टा पार्टी के बहाने कांग्रेस प्रत्याशियों के मन का भाव जाना , और एकताबद्ध का सन्देश भी दिया | देहरादून - देहरादून विधान सभा के सफल आयोजन के बाद कांग्रेस भवन में रविवार को नीम्बू , माल्टा का आयोजन किया गया , जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ साथ कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने भी प्रति का भरपूर आनंद लिया, वहीँ हरदा की इस पार्टी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी तंज कस दिया , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नीम्बू पार्टी पर बीजेपी ने बोला हमला | भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि कोंग्रेश पार्टी को विधान सभा चुनाव में हारने का डर सता रहा है और हार के डर से कोंग्रस पार्टी का जी मचला रहा है और वो लोगो नीम्बू , पार्टी कर...
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने वन विभाग बैठक ली

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने वन विभाग बैठक ली

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाग्नि रोकने के लिए जिला स्तर पर जिला फायर प्लान में रुपये 1204.06 लाख की कार्यायोजना का अनुमोदन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु प्रस्तावित कुल व्यय धनराशि रूपये 695.20 लाख का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि सुरक्षा हेतु उपकरण एवं वाहन की मांग का विवरण उपलब्ध करा दें, जैसे ही धनराशि प्राप्त होगी उपलब्ध करा दी जायेगी। साथ ही टेण्डर की प्रक्रिया करना भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि जिन सिविल एरिया एवं वन पंचायत में वनाग्नि की घटना घटित नहीं होगी, वहां के जनप्रतिनिधियों, प्रधान, व...
जोखिम से मुकाबला करना सीखेंगे, देहरादून बीएसएफ के  जाँबाज़ प्रशिक्षु अफसर |

जोखिम से मुकाबला करना सीखेंगे, देहरादून बीएसएफ के जाँबाज़ प्रशिक्षु अफसर |

उत्तराखण्ड
देहरादून:-    देहरादून के डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग (बीआईएएटी) में सीओटी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 116 प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अफसरों के नए बैच का बीआईएएटी में शुभारंभ हो गया है। कमांडेंट नेगी ने कहा कि एसआई (डीई) प्रशिक्षु अफसरों को बदलते परिवेश में कठिन चुनौतियों का सामना करने में तैयार रहना होगा। साहस और दृढ़ संकल्पित होकर प्राकृतिक आपदाएं और दूसरी चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को व्हाइट वाटर राफटिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कोनफिडेन्स जंप, बॉडी सरफिंग और अन्य एडवेंचर प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इंस्टीटयूट के प्रशिक्षक और इंस्ट्रक्टर के साथ ही अर्जुन अवार्डी पर्वतारोही और पर्यावरणविद् भी प्रशिक्षण देंगे। कमांडेंट ने कहा कि बीएसएफ के विभिन्न मुख्यालयों एवं बटालियन ...
सत्ता के लिए कोंग्रस कर रही है प्लान बी पर काम, हरीश  रावत ने कहा लोकतांत्रिक दलों का सरकार के संचालन में लेंगे सहयोग।

सत्ता के लिए कोंग्रस कर रही है प्लान बी पर काम, हरीश रावत ने कहा लोकतांत्रिक दलों का सरकार के संचालन में लेंगे सहयोग।

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
सत्ता के लिए कोंग्रस कर रही है प्लान बी पर काम, हरीश रावत ने कहा लोकतांत्रिक दलों का सरकार के संचालन में लेंगे सहयोग। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान के बाद जहां राजनीतिक पार्टियां परिणामों से पहले ही अपने-अपने स्तर से सरकार गठन के दावे कर रही हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मानें तो इसके लिए वह सभी लोकतांत्रिक दलों से सहयोग लेना चाहेंगे। हरीश रावत ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी अन्य लोकतांत्रिक दलों और निर्दलियों से संवाद बनाएं रखना चाहेगी। सरकार के संचालन में सभी का सहयोग लिया जाएगा और उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए सभी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं ...
शहर को आग लगाने निकल पड़ा एक सिरफ़िरा, कहा पूरे  देहरादून को लगा दूंगा आग |

शहर को आग लगाने निकल पड़ा एक सिरफ़िरा, कहा पूरे देहरादून को लगा दूंगा आग |

अजब-गजब, उत्तराखण्ड, क्राइम
शहर को आग लगाने निकल पड़ा एक सिरफ़िरा, कहा पूरे देहरादून को लगा दूंगा आग | आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। पत्नी नहीं आयी तो शहर को आग लगाने निकला सिरफ़िरा, पत्नी मायके से नहीं आयी तो पूरे शहर को आग लगाने निकला एक सिरफिरा , बताया जा रहा है की 12 से ज्यादा वाहनों पर लगाई आग, इसके अलावा दो दुकानों पर भी लगाई आग , फिर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग को बुझाई, और जैसे हीआईएसबीटी का मामला सांत होता तभी माजरा से भी आग लगाने की खबर आ गयी, यहाँ पर एक ही बाइक पर आग लगी थी, पुलिस ने जैसे ही यहाँ पर भी राहत की सांस ली तो तभी क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आग लगाने की सूचना आ गयी , यहाँ पर भी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा दी गई | एक ...

शादी को लेकर उपजा ऐसा विवाद की खौफनाक अंजाम आया सामने , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड, क्राइम
शादी को लेकर उपजा ऐसा विवाद की खौफनाक अंजाम आया सामने , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | देहरादून :- उत्तराखंड में देहरादून के पटेल नगर से डबल मर्डर की घटना का केश सामने आया है , पति और पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार करके कर दी गई हत्या, बता दे कि एक महिला और एक पुरुष पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर के दोनों की हत्या कर दी गई, मृतक पुरुष और महिला दोनों पति-पत्नी थे , आरोपी भी उसी मकान मैं रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से शादी को लेकर हुई लड़ाई | सीओ ऑफ़ पटेलनगर नरेंद्र पंत जी ने बताया की देवर्षि एनक्लेव में स्थित एक मकान में रहने वाले दिहाड़ी मजूरी करने वाले एक महिला जिसका नाम सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी जो एक ही मकान में रहते थे विवाद इस बात पर था की सपना ने उन दोनों से शादी की और दोनों सपना पर अधिकार जताते थे | शुक्रवार रात बबलू और हरिद्वारी ने शराब पीकर हंगाम...

शिल्पा शेट्टी के परिवार के एक सदस्य ने कहा दुनिया को अलविदा, कुंद्रा परिवार शोक में |

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी के परिवार के एक सदस्य ने कहा दुनिया को अलविदा, कुंद्रा परिवार शोक में | सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पहले बच्चे ने कहा दुनिया को अलविदा , शिल्पा शेट्टी आये दिन सोशल मिडिया पर आए दिन अपनी वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती है ,और फैंस भी काफी पसंद करते है, इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है| पोस्ट में शिल्पा के पेट डॉग प्रिंसेस के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया है , दरअसल उनकी पेट डॉग इस दुनिया को अलविदा कह दिया है जो दुःख शिल्पा शेट्टी और उनके पुरे परिवार को बहुतदुःखी कर रहा है| बता दें की शिल्पा शेट्टी ने ये पोस्ट अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट से शेयर किया है , वीडियो में प्रिंसेस कभी शिल्पा के साथ प्यार जताती नजर आती है , तो कभी उनके बेटे विआन उनके साथ काफी प्यारे ल...