Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2022

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बिफरे अतुल कुलकर्णी? लिखा- ‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बिफरे अतुल कुलकर्णी? लिखा- ‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं

मनोरंजन
नई दिल्ली, सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। बड़े बजट की यह फिल्म घरेलू सिनेमाघरों से अपनी लागत का आधा भी अब तक नहीं निकाल पाई है। हालांकि विदेशों में फिल्म ने अपेक्षाकृत ठीक ठाक बिजनेस किया है, बावजूद इसके 180 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। अब इस फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का एक पोस्ट सामने आया है जिसे लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जा रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म को बनने में 4 साल का समय लगा था। इतना ही समय आमिर खान की स्क्रीन पर वापसी में लगा है। इन दोनों ने ही दर्शकों को निराश किया है। अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी के एक ट्वीट को सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा की नाकामी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अपने ट्वीट में ...
प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या |

प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या |

उत्तराखण्ड
प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या | उत्तराखंड कुमाऊं के काशीपुर में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ तो प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया हो गया। और इस गुस्से में उसने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह होने से नाराज होकर प्रेमिका और उसकी मां की धारदार हथियार से खुलेआम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी हथियार समेत कोतवाली पहुंचा जहां पर उसने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या करना कुबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं। पिछले कई वर्षों से दुबई में रह...
योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने देर रात फेरबदल करते हुए16 आईएएस अध‍िकार‍ियों के व‍िभाग बदले

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने देर रात फेरबदल करते हुए16 आईएएस अध‍िकार‍ियों के व‍िभाग बदले

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बुधवार देर रात को 16 आईएएस अध‍िकार‍ियों के व‍िभागों में पर‍िवर्तन क‍िया है। संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकाल सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, गोपन, बीजा पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग में तैनाती दी गई है। हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में तैनाती दी गई है। पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तैनाती मिली है। डाक्टर हरिओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक जनजाति विकास में नवीन तैनाती मिली है। मोनिका एस गर्ग को अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग भेजा गया है। अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम एवं निर्यात प्रोत्स...
योगी सरकार ने परिवार कल्याण योजना संचालित करने का किया निर्णय

योगी सरकार ने परिवार कल्याण योजना संचालित करने का किया निर्णय

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के हर परिवार को रोजगार से जोड़ने और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई परिवार कल्याण योजना (Parivar Kalyan Scheme) जल्दी रफ्तार पकड़ेगी। योजना के अंतर्गत हर परिवार की आइडी बनाने के लिए आवेदन पोर्टल का परीक्षण किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि अगले 10 दिनों में इसे लांच किया जाएगा। परिवार की आइडी के लिए इच्छुक लोगों द्वारा इस पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने का वादा किया था। इसी उद्देश्य से योगी सरकार ने परिवार कल्याण योजना संचालित करने का निर्णय किया है। परिवार कल्याण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों की परिवार आइडी बनाई जाएगी। परिवार आइडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डाटाबेस के आधार पर रोजग...
विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी मामले का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया

विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी मामले का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार इस बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। उधर, माना जा रहा है कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दो सितंबर को दिल्ली में होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं को वस्तुस्थिति से अवगत करा सकते हैं। यद्यपि, सूत्रों का दावा है कि भर्ती मामले में पार्टी हाईकमान ने अग्रवाल को दिल्ली आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है। एसआइटी को सौंपी इसकी जांच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में घोटाले की बात सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत एसआइटी को इसकी जांच सौंप दी। इस मामले में अब तक 30...
एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे

एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में डीएम कैंप कार्यालय में लगे जनता दरबार में बुधवार को हल्दूचौड़ निवासी पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे थे। 20 बीघा जमीन के मालिक हैं पूरन चंद्र सुनाल सुनाल ने कहा कि वह 20 बीघा जमीन के भूमिधारी हैं। जिसमें से डेढ़ बीघा जमीन अस्पताल के लिए, आधा बीघा पुलिस चौकी और आधा बीघा अनाथलय को दान करना चाहते हैं। इसके अलावा मृत्यु के बाद मेडिकल कालेज को देहदान करना चाहता हूं। एडीएम ने मामले में एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार में 43 मामले पहुंचे जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी समेत कुल 43 मामले पहुंचे थे। ग्राम प्रधान संगठन ओखलकांडा के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ौन के लूगड़ में 150 से अधिक परिवार रहते हैं। बारिश की वजह से कराली नदी भू-कटाव की ओर बढ़ चुकी है। जिससे घ...
अपने बेटे को दिलाई थी विधानसभा में नौकरी, गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा, जनता दे चुकी है इसकी सजा |

अपने बेटे को दिलाई थी विधानसभा में नौकरी, गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा, जनता दे चुकी है इसकी सजा |

उत्तराखण्ड
अपने बेटे को दिलाई थी विधानसभा में नौकरी, गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा, जनता दे चुकी है इसकी सजा | कुंजवाल ने दावा किया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की भतीजी को भी विधानसभा में नियुक्ति दी गई थी। ऐसे में केवल उन्हीं पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अपने बच्चों को विधानसभा में नौकरी देना नैतिक रूप से गलत था। उन्होंने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगने को भी तैयार हैं। साथ ही कहा, हालांकि जनता उन्हें पहले ही इसकी सजा दे चुकी है। कुंजवाल का दावा-भगत सिंह कोश्यारी की भतीजी को भी मिली नौकरी कुंजवाल ने बुधवार को ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में कहा कि नौकरी देने का काम सिर्फ उन्होंने नहीं किया। उन्होंने दावा क...
देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान ।होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच |

देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान ।होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच |

उत्तराखण्ड
देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान ।होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच | दून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है। यह भी ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/uniform-civil-code-will-be-implemented-on-time-cm-dhami/ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। खटीमा गोलीकांड की 28वीं बर...
इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट |

इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट |

उत्तराखण्ड
इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट | सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है। समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। बैठकों के साथ ही अब ड्राफ्ट समिति इस महीने से राज्य की जनता से आनलाइन सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट तैयार कर रही है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस महीने से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। नागरिकों से ये सुझाव ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए समिति एक वेबसाइट तैयार करा रही है, जिसमें नागरिकों के सुझाव का प्रावधान होगा। आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जल्द से...