Friday, March 6News That Matters

Day: May 12, 2023

मोटे अनाजों का उत्पादन दुगना किया जाएगा: गणेश जोशी

मोटे अनाजों का उत्पादन दुगना किया जाएगा: गणेश जोशी

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की।   प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट संघ द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में इस वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।   इसी क्रम में मिलेट फसलों को श्री अन्न के रूप में पहचान दी गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा भी श्री अन्न (मिलेट) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा जनवरी माह में मुख्यमंत्री आवास पर मार्च माह में गैरसैंण में विधानस...
हिंदू लड़की ने नमाज पढ़ने के लिए कोर्ट से मांगी सुरक्षा, फिर जज के सवाल पर दिया ये जवाब ……….

हिंदू लड़की ने नमाज पढ़ने के लिए कोर्ट से मांगी सुरक्षा, फिर जज के सवाल पर दिया ये जवाब ……….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक हिंदू लड़की ने याचिका दाखिल कर कलियर शरीफ में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी है. साथ ही उसने कोर्ट से सुरक्षा की भी मांग की है. मामले में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में सुनवाई हुई. कोर्ट ने लड़की को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी.   दरअसल, मध्य प्रदेश की भावना (22 साल) नाम की लड़की हरिद्वार स्थित सिडकुल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. उसके साथ फरमान (35 साल) नाम का युवक भी भी कंपनी में ही नौकरी करता है. लड़की ने उत्तराखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा था कि उसका नमाज पढ़ने का मन करता है और वो अपने सहकर्मी के साथ कलियर शरीफ में नमाज पढ़ना चाहती है. मगर, पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जब वह जाती है तो कुछ संग...
कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को पड़ा भारी

कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को पड़ा भारी

देश-विदेश
नई दिल्ली,  कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को भारी पड़ गया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग की जाने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी ईवीएम का उपयोग पहली बार हुआ है। कांग्रेस के आरोप गलत कांग्रेस ने कहा था कि इन ईवीएम का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में पहले हो चुका है। ईसीआई ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें अफवाह फैलाने की गंभीर क्षमता वाली झूठी सूचना के स्रोतों को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि उसपर कार्रवाई हो सके। ईसीआई का कहना है कि कांग्रेस विशेष रूप से जानती थी कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। सुरजेवाला को लिखा था पत्र चुनाव आयोग ने इससे पहले कांग्रेस नेता सुरजेवाला को पत्र लिख बताया था कि कर्नाटक चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम ...
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग आज से होगी शुरू

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग आज से होगी शुरू

उत्तराखण्ड
देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग शुक्रवार को होगी। इस बार 18 से 27 मई तक 10 दिनों की बुकिंग की जा सकेगी। पहले चार चरणों में अभी तक तकरीबन 17943 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसके लिए आज दोपहर 12 बजे आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग विंडो खोली जाएगी। हेली सेवाओं के प्रति खासा उत्साह 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू हो गई थी। केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष शुरुआत में आठ हेली कंपनियों को नौ हेलीपैड से हेली सेवा संचालन का जिम्मा दिया गया था। हालांकि केदारनाथ में निरीक्षण को गए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी की मृत्यु के बाद इनमें से एक कंपनी के हेलीकाप्टरों का संचालन रोक दिया गया है। ऐसे में अब सात हेली कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। शुरुआत से ही तीर्थ यात्रियों में हेली सेवाओं के प्रति खासा उत...
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा द केरला स्टोरी फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा द केरला स्टोरी फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। महिलाएं अपने को मानसिक रूप से करें मजबूत इस फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे मुद्दे पर यदि वे समय रहते जागरूक होंगी तो खुद को और समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकेंगी। मंत्री ने कहा कि इस फिल्म को देखकर वह स्तब्ध हैं। कहा कि हमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है। किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें और समाज विरोधी घटनाओं से सतर्क रहें...
प्रदेश के नौ मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी

प्रदेश के नौ मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है। 29 अप्रैल 2023 को समिति की बैठक में उत्तराखंड संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर विचार के बाद मृतक नौ पत्रकारों के आश्रितों को 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी। इसके अलावा एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। तीन प्रकरणों पर पेंशन के लिए भी अनुमोदन मिला है, जबकि छह प्रकरण अपूर्ण मिले हैं। इनमें से एक प्रस्ताव को फिर से प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है। अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।...
सीबीएसई ने किए 12वीं के नतीजे जारी, दून रीजन में 80.26% छात्र पास, जानें कैसे कर सकेंगे चेक……

सीबीएसई ने किए 12वीं के नतीजे जारी, दून रीजन में 80.26% छात्र पास, जानें कैसे कर सकेंगे चेक……

उत्तराखण्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं में पास प्रतिशत 87.33 रहा है। देहरादून रीजन में  80.26% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन आज छात्रों को इंतजार खत्म हुआ।   शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई ने इसे ग़लत अभ्यास माना है।  इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिल सकती है। लेकिन सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
ई-रिक्शा संचालकों को न्याय दिलाएगा मोर्चा- नेगी

ई-रिक्शा संचालकों को न्याय दिलाएगा मोर्चा- नेगी

उत्तराखण्ड
विकासनगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा वाहनों के संचालकों ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के आवास पर आकर अपनी समस्या को रखा | संचालकों ने कहा कि पूर्व में ई-रिक्शा नगर क्षेत्र में कहीं भी आ जा सकती थी, लेकिन लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में बनी यातायात समिति द्वारा नगर के प्रमुख रास्तों पर इन रिक्शाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया, जिस कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट आन पड़ा | नेगी ने उक्त समस्या के समाधान को लेकर एसएसपी/ डीआईजी श्री दलीप सिंह कुंवर व पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकास नगर से दूरभाष पर वार्ता की | एसएसपी/ डीआईजी श्री कुंवर द्वारा एसपी यातायात से शीघ्र ही पुलिस अधिकारियों व ई- रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया | नेगी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इन ई- रिक्शाओं से यातायात बाधित होने की...
उत्तराखंड बेराेजगार संघ का गंभीर आरोप, मंत्री-अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का खेल !

उत्तराखंड बेराेजगार संघ का गंभीर आरोप, मंत्री-अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का खेल !

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्य्क्ष बॉबी पंवार ने प्रेस वार्ता कर एक अहम खुलासा किया। आज हम अति गंभीर व संवेदनशील प्रकरण में राज्य की जनता का ध्यान आकर्षि त करने व उनके संज्ञान हेतु प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन शिक्षकों की राज्य और राष्ट् निर्माण में अति महत्वपूर्ण भूमिका है आज उन्हीं शिक्षकों की चयन प्रक्रिया, उनकी योग्यता संदेह के घेरे में है। प्रवक्ता भर्ती हाे या उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की हाे सभी भर्तियां संदेह के घेरे में हैं।   भरसार विश्वविद्यालय में नियुक्ति संबंधित मामले के संदर्भ में 15.10.2016 को भरसार विश्वविद्यालय वीसी द्वारा विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्राेफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रेाफेसर की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी होता है इसके 2 दिन बाद दिनांक 17.10.2016 को वीसी...
हल्द्वानी : गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट !

हल्द्वानी : गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट !

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी वायरस को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट जारी हो गया है। ऊधमसिंह नगर जिले और यूपी सीमा से आने वाले पशुओं के लिए सीमाएं सील रहेंगी। लंपी वायरस से बचाव के लिए जिले में 18 हजार वैक्सीन पहुंच गई हैं। वायरस के कारण दूध उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। चंपावत जिले में पशु चिकित्सकों की टीम ने 64 सैंपल एकत्र कर बरेली स्थित आईवीआरआई लैब के लिए भेज दिए गए हैं। पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाल की संयुक्त निदेशक डॉ. सपना मिश्रा ने बताया कि सैंपलिंग टीम का गठन किया गया है।   पंतनगर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीन पशु चिकित्सा ने बताया कि विश्वविद्यालय, पशुपालन विभाग के लगातार संपर्क में है। चंपावत जिले में 71 मवेशी बीमार हैं। उधर, नैनीताल जिले में रोजाना औसतन 90 हजार लीटर दूध का उत्पादन हो...