उत्तराखंडः स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी,जानें मामला…
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने सरकारी खर्च पर एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ताइवान गए स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये नोटिस उन्हें लाखों रुपये खर्च कर ट्रैनिंग पर जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट शासन को न देने पर की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के नाम पर विदेश का दौरा तो किया, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस दौरे के दौरान उन्हें क्या अनुभव हुए इसकी रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गयी। अब 6 महीने बीतने पर शासन ने एक्शन लिया है। इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जारी नोटिस में कहा गया कि शासन को रिपोर्ट न देने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का कोई लाभ उत्तराखंड को नहीं मिला है। विदेश दौरा सरकारी धन के दुरुपयोग और सैर-सपाटा साबित हो रह...








