Monday, April 20News That Matters

Day: August 14, 2023

बंगाली समुदाय के लिए यहां होगा विशिष्ट बंग भवन का निर्माण, सीएम ने की घोषणा…

बंगाली समुदाय के लिए यहां होगा विशिष्ट बंग भवन का निर्माण, सीएम ने की घोषणा…

उत्तराखण्ड
ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कई बड़ी घोषणाएं की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखण्ड में भी एससी का दर्जा मिल सके इस संबंध में केंद्र को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव की कमियों क...
देहरादूनः 15 अगस्त पर रूट रहेगा डायवर्ट, घर से ये रूट प्लान देखकर ही निकले…

देहरादूनः 15 अगस्त पर रूट रहेगा डायवर्ट, घर से ये रूट प्लान देखकर ही निकले…

उत्तराखण्ड
देहरादून में अगर आपको मंगलवार को कहीं जाना है तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। राजधानी में 15 अगस्त को पुलिस लाइन और परेड ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह के मद्देनजर रूट डायवर्ट रहेंगे। बताया जा रहा है कि समारोह शुरू होने से आधा घंटा पहले रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया जाएगा, जो समारोह के संपन्न होने तक लागू रहेगा। ऐसे में समारोह में शामिल होने वालों और आम लोगों से अपील की है कि वह घर से रूट प्लान देखकर निकलें। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर दून पुलिस लाइन के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। वहीं आमजन के वाहन बन्नू स्कूल और बैंडमिंटन हॉल के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा विक्रमों और सिटी बसों के लिए जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्ट कर रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस ने बैरियर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले 15 अगस्त ...
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होंगे उत्तराखंड के उपनिरीक्षक भगवान सिंह…

केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होंगे उत्तराखंड के उपनिरीक्षक भगवान सिंह…

उत्तराखण्ड
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जहांं तेजी से जारी है। वहीं इस मौके पर  कई अधिकारियों, कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।  इनमें उत्तराखंड के पुलिस उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर का नाम भी शामिल है। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पदक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। आइए जानते है उन्हें ये सम्मान क्यों मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को यह सम्मान ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिए दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बहन की हत्या करने वालों को सजा दिलाई  थी। मामला 18 मई 2018 का है। जब हरिद्वार के खानपुर में स्वजनों के विरुद्ध जाकर शादी करने के पर दो सगे भाईयों कुलदीप व अरूण और ममेरे भाई राहुल ने अपनी बहन प्रीति की मामा के घर ग्राम अवधिपुर जाकर कुल्हाड़ी व फावड़े से...
बागेश्वर विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने इन पर जताया भरोसा , प्रत्याशी का किया ऐलान…

बागेश्वर विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने इन पर जताया भरोसा , प्रत्याशी का किया ऐलान…

उत्तराखण्ड
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टीयां पूरी ताकत से खम ठोकने की तैयारी में है। चुनावी रणनीति और मुद्दों की सूची को इस तरह धार दी जा रही है कि जीत हासिल हो सके। कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की सोच रहे है।  ऐसे में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए बसंत कुमार को बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर जिले में उप चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। जहां आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व प्रत्याशी भैरवनाथ टम्टा कांग्रेस में शामिल हुए तो  वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जहां दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई तो वहीं सोमवार को कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बताया जा ...
सीएम धामी ने अतिवृष्टि को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने अतिवृष्टि को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश तबाही मचा रही है। वहीं सीएम धामी ने खुद मोर्चा संभाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिला प्रशासन और एस.डी.आर.एफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मुख्यम...
भाजपा ने किया बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान…

भाजपा ने किया बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में होने वाले बागेश्वर चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान का कर दिया है। बीजेपी ने इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पर दांव खेला है। केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव प्रत्याशी की सूची जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागेश्वर उपचुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। 16 अगस्त को नामांकन भरा जाएगा। उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए भाजपा ने संगठन, सरकार के मंत्री और सांसदों को झोंक दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागेश्वर विधानसभा में संगठन के चार मंडल हैं। पार्टी सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा को दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है। ब...
उत्तराखंड में भारी बारिश से उफान पर नदियां, देखते ही देखते ढह गई इमारत…

उत्तराखंड में भारी बारिश से उफान पर नदियां, देखते ही देखते ढह गई इमारत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश लगातार हो रही है। भारी बारिश से तबाही जारी है, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं ऋषिकेश के यमकेश्वर प्रखंड के कई क्षेत्र मूसलधार वर्षा के कारण प्रभावित हैं। स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। मोहन चट्टी में एक रिसार्ट मलबे से दब गया। एक परिवार के यहां दबने की आशंका है। वहीं भारी बारिश की वजह से ऋषिकेश के कई इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहन चट्टी में हुई यह घटना मध्य रात 2:00 बजे की बताई गई है। यहां तक पहुंचने वाले वाया नीलकंठ ,वाया गरुड़ चट्टी सभी रास्ते बंद हैं। पूरे प्रखंड की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। मोहन चट्टी में एक रिसार्ट के ऊपर भारी बारिश का मलबा आने से रिसार्ट के भीतर एक परिवार के दबे होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों से सूचना के आधार पर टीम मौके पर रवाना की गई है। सभी रा...
देहरादून: पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत,  आम जन से सावधानी बरतने की अपील…

देहरादून: पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत, आम जन से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में डेंगू तेजी से ही पैर पसार रहा है। वहीं देहरादून में एक पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नेहरू कालोनी थाने में तैनात थे। डेंगू के कारण उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थीं। 12 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं प्रशासन ने लोगों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। नेहरू कालोनी थाने में तैनात कांस्टेबल जगमोहन पंवार की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे।...
सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित |

सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित | सीएम धामी ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थिति को देखते हुए सीएम धामी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों व वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। सीएम धामी ने कहा कि जहां भी लोगों के हताहत होने की खबर है वहां पर एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव में लगी है। बैठक के दौरान उन्होंने भारी बा...
बारिश का कहर…पलक झपकते ही धराशायी हुआ कॉलेज का पांच मंजिला भवन, गरुड़चट्टी में मलबे में दबा परिवार |

बारिश का कहर…पलक झपकते ही धराशायी हुआ कॉलेज का पांच मंजिला भवन, गरुड़चट्टी में मलबे में दबा परिवार |

राष्ट्रीय
बारिश का कहर...पलक झपकते ही धराशायी हुआ कॉलेज का पांच मंजिला भवन, गरुड़चट्टी में मलबे में दबा परिवार | देहरादून में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वहीं, सुबह मालदेवता से सटे कुमाल्डा क्षेत्र में दून डिफेंस एकेडमी का पांच मंजिला भवन गिरा। गनमीत रही कि यहां काई नहीं था। एस ओ रायपुर, कुंदनराम ले बताया कि रात में ही इसे खाली करवा लिया गया था। पुलिस लगातार वहां गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में रिजॉर्ट में नदी का पानी घुस गया। वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण गरुड़चट्टी में एक परिवार के मलबे की चपेट में आने की सूचना है। सूचना मिलने पर कमानडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि यहां करीब छह लोगों के फंसे होने की सूचना है। देर रात हुई तेज बारिश के चलते माल देवता क्षेत्र में एक रिजॉर्ट में पानी घुस...