Monday, April 20News That Matters

Day: August 11, 2023

उत्तराखंड: डीएम का बड़ा आदेश, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखंड: डीएम का बड़ा आदेश, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आफत की बारिश और भूस्खलन से जिंदगी बेपटरी है। बारिश से लोगों को अभी जल्दी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया हैं। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त (शनिवार) को कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन के लिए बंद रखने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी आशीष चौहान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के ल...
उत्तराखंड: लंपी बीमारी से लड़ने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड: लंपी बीमारी से लड़ने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि लंपी बीमारी से लड़ने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को सैचुरेट करने के लिए प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान व बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को मारने हेतु सघन फॉगिंग अभियान चलाए जाएं। सीएस ने बीमारी से अधिक प्रभावित जनपदों द्वारा टीकाकरण और दवाओं के छिड़काव पर अधिक ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया व अधिकारियों को वैक्सीन और दवाओं आदि की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में नवीन गौसदनों की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को गौसदनों के लिए शीघ्र भूमि चिन्ह...
अवैध खनन पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

अवैध खनन पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु खनन व राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अवैध खनन रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित खनन लॉट्स सुचारू रहें। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे GMVN, KMVN एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।...
पौड़ी एसएसपी ने किए पुलिस अफसरों के तबादले, देखें कौन गया कहाँ…

पौड़ी एसएसपी ने किए पुलिस अफसरों के तबादले, देखें कौन गया कहाँ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। देहरादून के बाद अब पौड़ी जिले में कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इतना ही नहीं एसएसपी चौबे के पीआरओ का भी तबादला किया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी श्वेता चौबे के आदेशों को बाद कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर एसआई और एसएसआई को इधर से उधर किया गया है,जिले के 7 अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी से एसआई और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिसमें एसएसपी चौबे के पीआरओ भी शामिल हैं। पीआरओ एसआई मुकेश गैरोला को प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पाटीसैंण भेजा गया है। अब पीआरओ की जिम्मेदारी अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक रियाज अहमद को कोतवाली लैंसडाउन से कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है। मुकेश भट्ट का प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गुमखाल से कोतवाली लैंसडाउन भेजा ...
उत्तराखंड: राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग के लिए विकसित होगा पोर्टल, सीएम ने दिए निर्देश…

उत्तराखंड: राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग के लिए विकसित होगा पोर्टल, सीएम ने दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के संबंध में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग राजस्व अर्जन के लिए इनोवेटिव प्रयास करें और इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत किए जाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल विकसित होने से विभिन्न विभागों द्वारा दिये गये राजस्व वसूली के डाटा एवं राजस्व परिषद में राजस्व वसूली के डाटा में जो अन्तर दिख रहा है, उस समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये की राजस्व वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। इसके लिए जनपदों में बनाई गई समिति की नियमित बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपद में राजस्व वसूली में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि UPCL एवं UJVNL को राजस्व बढ़ाने ...
डेंगू न होने पर भी मरीजों को चढ़ानी पड़ रही प्लेटलेट्स, इलाज हो रहा महंगा…

डेंगू न होने पर भी मरीजों को चढ़ानी पड़ रही प्लेटलेट्स, इलाज हो रहा महंगा…

उत्तराखण्ड
देहरादून में डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामलों के बीच एक हफ्ते के भीतर प्लेटलेट्स की डिमांड दोगुनी हो गई है। डेंगू पॉजिटिव न होने के बाद भी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में भी अब डेंगू का इलाज महंगा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को जिलेभर में एक दिन में 984 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। उधर, गुरुवार को पांच नए केस भी सामने आए। दून में डेंगू के ब्लड बैंकों पर क्षमता से ज्यादा दबाव बढ़ गया है। प्लेटलेट्स की मांग है। सिंगल डोनर से प्लेटलेट्स का जंबो पैक बनाने के लिए किट का इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (जंबो पैक) के लिए नौ हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि निजी अस्पतालों में मरीजों से 12 हजार रुपये की राशि ली जा...
दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में भारी बारिश से धंसी सड़क…

दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में भारी बारिश से धंसी सड़क…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। नदियां उफान पर है,जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं तो वहीं बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में वर्षा के कारण पहाड़ी से आये मलबे से सड़क धंस गई। इसके कारण राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। हजारों वाहन दोनों ओर फंसे गए। अगर आप भी सफर करने की सोच रहे हैं तो पहले अपडेट ले लें। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड की पहाड़ियों में सड़क का एक हिस्सा टूट गया, जिसके चलते हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, अम्बाला, पानीपत, शामली आदि जाने वाली रोडवेज बसें भी फंस गई हैं। आशारोड़ी में उत्तराखंड पुलिस वाहनों को वापिस देहरादून की ओर भेज रही, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस बिहारीगढ़ से वाहनों को लौटा रही है। छोटे वाहनों को एक लेन कर निकाला गया, वह...
उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन https://www.ippbonline.com/ पर पढ़ा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड (IPPB) ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन 26 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसके तहत कुल 132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है कि एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30000 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान चयनित को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता जिन अभ्यर्...
उत्तराखंड: अब इन आश्रितों को 15 की जगह मिलेंगे 50 हजार रुपये…

उत्तराखंड: अब इन आश्रितों को 15 की जगह मिलेंगे 50 हजार रुपये…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन आश्रितों को 15 की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे। निगम द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर अब उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को 50 हज़ार रूपये मृतक के परिवार को देने का फैसला लिया गया है। उपनल की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब इस राशि को 50 हज़ार रुपए किया गया है। जिसके मानक तय किए गए हैं। इसके लिए मृत्यु के दिन कर्मचारी संबंधित विभाग में कार्यरत होना चाहिए। कर्मचारी की ओर से नामित ...