Monday, April 20News That Matters

Day: August 12, 2023

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बेटियां हर मुहाने पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जहां प्रदेश के हर घर से पहले बेटे सेनामें जाते थे वहीं अब इस कड़ी में बेटियां भी जुड़ गई है। भारतीय सेना में ऑफिसर बन बेटियां देश सेवा करने का सपना देख पूरा कर रही है। हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी का नाम भी इन बेटियों में जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि श्रेया भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। उनकी इस कामयाबी पर जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है तो वहीं प्रदेश में खुशी की लहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बास गल्ली निवासी श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से पूर्ण हुई है। इसके बाद आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। 12वीं की पढ़ाई के बाद श्रेया ने देहरादून से...
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये नेता…

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये नेता…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस नेता रंजीत दास ने बीजेपी का दामन थामा है जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति जारी है बागेश्वर उपचुनाव में भी दलबदल की राजनीति देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बीजेपी मुख्यालय में कांग्रेस के रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें की कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि रंजीत दास 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बागेश्वर सीट से चुनाव लड़े थे। चंदन रामदास ने उन्हें 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था और अब रंजीत दास कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो ग...
हरिद्वार: भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया गया निलंबित…

हरिद्वार: भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया गया निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हरिद्वार में बैराज का गेट टूटने के शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है। ये कार्रवाई हरिद्वार में विगत 16 जुलाई को भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने के मामले में की गई है। गेट टूटने की शासन स्तर पर हुई जांच में सिंचाई विभाग के दो अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। जिसपर उन्हें निलंबित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग ने हरिद्वार एसडीओ शिवकुमार कौशिक और अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें हरिद्वार से हटा दिया गया है। उन्हें निलंबित करते हुए लखनऊ विभाग में अटैच कर दिया गया है। वहीं इस प्रकरण के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग एसडीओ अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि गंगा के तेज बहाव के कारण ह...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड डिग्री धारको को दिया झटका…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड डिग्री धारको को दिया झटका…

उत्तराखण्ड
देशभर के बीएड डिग्रीधारियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने रीट लेवल 1 शिक्षक भर्ती को लेकर बीटीसी और बीएड के बीच चल रहे विवाद में बीटीसी के हक में फैसला सुनाया है। मामले में कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब केवल BTC डिप्लोमा धारक ही तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में पात्र होंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राजस्थान में भी असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल BTC डिप्लोमा धारक ही तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी लेवल वन के लिए पात्र माने जाएंगे। बीएड डिग्री धारक प्राइमरी शिक्षक भर्ती (कक्षा 1-5 तक) के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने इस संबंध म...
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल…

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहने के आसार जताए है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून के लिए 12 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इन जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी कही कही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अती तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना तथा कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति दौर से अत्यंत तीव्र बरसात होने की...
UKPSC ने वन आरक्षी परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट किया जारी…

UKPSC ने वन आरक्षी परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट किया जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड फारेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि UKPSC ने वन आरक्षी परीक्षा – 2022 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों का शारीरिक अर्हता परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की शारीरिक अर्हता परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षा राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में दिनांक 23 अगस्त, 2023 से दिनांक 26 अगस्त, 2023 तक आयोजित करायी जायेगी। जिसकी सूची जारी की गई है। इसके एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि वन आरक्षी परीक्षा 2022 हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या : A-2/E-5/DR/FG/2022-23. दिनांक 21 अक्टूबर, 2023 के क्रम में दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सम्पन्न लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा क...
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश पर पूर्व सचिव सहित इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश पर पूर्व सचिव सहित इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में करोड़ो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला पंजाब केबीजेपी नेता से जुड़ा है। मामले में सीएम धामी के निर्देश पर पूर्व सचिव समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया पंजाब के भाजपा नेता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जिसपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव ने पंजाब के बीजेपी नेता को सरकारी टेंडर दिलाने और दवा सप्लाई का काम दिलाने का झांसा दिया था। इन सबके लिए 3.42 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए। इसमें पटियाला के कई भाजपा नेता शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ठगी पटियाला जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और उनके साथियों के साथ हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप...
सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही

सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही कोटद्वार में बारिश से प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी भी मौजूद रहीं। अतिवृष्टि ने दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी तबाही मचाई। चूना महेड़ा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां कई मकान ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई मकान मलबे में दब गए और एक वृद्ध लापता हो गया। वहीं सटे सौड़, लदोखी, धरगांव, चौंडली, मैती काटल, जौरासी आदि गांवों में कई नाली कृषि भूमि मलबे में दब गई। चूना महेड़ा की प्रधान सादिया बेगम ने बताया कि गांव में मंगलवार रात को 11:00 बजे हुई अतिवृष्टि के दौरान मोहम्मद उस्मान, रहमत अली, शौकत अली, हकूमूद्दीन के भवन ध्वस्त हो गए जबकि एक वृद्ध रहमत अली (90) लापता हो गए। ग्रामीण प्रर्मिला देवी, मंजू देवी, ब...
गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तराखण्ड
गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों में से दो शव और आज बरामद कर लिए गए हैं। बीते 3 अगस्त को गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थीं, जिसमें 23 लोग बह गए थे।वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पां...