Monday, April 20News That Matters

Day: August 24, 2023

मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जल्द हेलीपैड तैयार करने के निर्देश…

मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जल्द हेलीपैड तैयार करने के निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के आस-पास के क्षेत्र में हेलीपैड शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित किए गए मामलों में वन भूमि हस्तांतरण के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।...
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधी राखी…

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधी राखी…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...
उत्तराखंडः शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार, जानें कहां किसे किया गया शामिल…

उत्तराखंडः शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार, जानें कहां किसे किया गया शामिल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए है। जिसमें शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है कि नरेंद्रनगर नगर पालिका का विस्तार करते हुए 3 गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही घाट ब्लॉक और मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाया गया है। आइए जानते है डिटेल्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब 114 नगर निकाय हो गए हैं। शहरी विकास के तहत निकायों के विस्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र नगर नगर पालिका का विस्तार किया गया है,उसमें 3 गांवों को शामिल किया गया है। साथ ही घाट ब्लॉक मुख्यालय को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें 6 गांव को शामिल किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि घाट नगर पंचायत में शामिल कीर्तिनगर नगर पंचायत में 32 परिवारों को शामिल किया गया है,जो सीमा विस्तार में छूट गए थे। वहीं मुनस्यारी जनसंख्या को देखते हुए नगर पंचायत मुनस्यारी बनाया...
वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मिली कैबिनेट मंजूरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मिली कैबिनेट मंजूरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब वन्य जीव के  घायल होने पर 15 हजार, औक गंभीर रूप से घायल पर एक लाख, मौत होने पर 6 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।। मिली जानकारी के अनुसार वन्य जीव हमले में व्यक्ति की मौत पर चार लाख की राहत राशि को बढ़ाकर छह लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक लेते हुए अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। आज इस प्रस्तव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि  मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वनों के पास गांवों में सोलर लाइट लगाई जाए, लोगों को जागरूक किया जाए, वन कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति की जाए। जिन स्थानों पर मानव वन्यजीव...
उत्तराखंड में 6 सितंबर से 12 सितंबर तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र…

उत्तराखंड में 6 सितंबर से 12 सितंबर तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज सीएम धामी की अध्यक्षता में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में मानसून सत्र सहित कई अहम फैसले हुए है। बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बैठक में  विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह सितंबर से शुरू होगा। जिसको लेकर कवायद तेज हो गई है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मार्च में बजट सत्र हुआ था। उसके बाद अभी तक विधानसभा का सत्र नहीं बुलाय...
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में हुए ये अहम निर्णय, जानें एक क्लिक में…

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में हुए ये अहम निर्णय, जानें एक क्लिक में…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज सीएम धामी की अध्यक्षता में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में आज कई अहम फैसले हुए है। बताया जा रहा है कि आज  कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिसमें कई अहम फैसले हुए है। आइए जानते है किन मुद्दों पर लगी मुहर… मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि 2023 को मिली मंजूरी। राहत राशि में किए गए बदलाव, जल्द होगा निस्तारण। मुख्यमंत्री उच्चशीक्षा शोध प्रोत्साहन योजना की शुरुवात। सब की अति सघन योजना को स्वीकृत किया गया। इसके लिए 808 करोड़ की योजना अगले 8 सालों के लिए स्वीकृत। सब्सिडी और अन्य प्रोसाहन के माध्यम से सेब की बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत नर्सों की भर्ती होगी वर्षवार। टेंडर डालते हुए परफॉर्मेंस गेरेंटी में अब नही देना होगी बढ़ी धनराशि। पिटकुल की वार्षिक फाइनशियल रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखें जाने की मंजूरी...
वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां लालकुआं वन विकास निगम में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने चार अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। मामले में गंभीर आरोपों में चार कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। बताया जा रहा है कि ...
सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए श्रम विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए प्रदेश में उद्यमियों से बेहतर सम्बन्ध तथा श्रमिकों को उनके हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने पCMर ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने श्रम संहिताओं के व्यवहारिक क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने व्यापार के सरलीकरण हेतु अनावश्यक रूप से निरीक्षण की व्यवस्था को कम करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों एवं श्रमिकों के अच्छे संबंधों से राज्य में औद्योगिक वातावरण के सृजन तथा व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने असंगठित कामगारों के पंजीकरण तथा उन्हें भी संचालित विभिन्न योजनाओं के एकीकरण के ...
चंद्रयान-3 मिशन में प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल, दें बधाई…

चंद्रयान-3 मिशन में प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल, दें बधाई…

उत्तराखण्ड
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैडिंग की खुशी से हर कोई झूम उठा। हर किसी के लिए यह खुशी का पल था। लेकिन उत्तराखंड के लिए ये और भी खास था क्योंकि इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचाया, उसमें प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल है। बता दें कि जितेश नैनीताल जिले के लालकुआं के रहने वाले है। उनकी कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी जितेश धारियाल  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में है। इसरो में वह इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। वह पहले आईएएस की तैयारी कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने इसरो में सेवाएं देने का निर्णय लिया। उनका का परिवार नैनीताल जिले के लालकुआं, हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतीराम क्षेत्र में रहता है। जितेश ने इंरमीडिएट में 93.8 प्रतिशत हासिल करने व...
उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। बताया जा रहा हैे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत अब होनहार खिलाड़ियों को प्रति माह 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। वहीं छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार  29 अगस्त को  राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसकी तैयारियों में शासन जुट गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है।  इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार ...