Thursday, March 5News That Matters

Day: August 3, 2023

नगर निगम कर रहा सेल्फ असेस्मेंट का सत्पायन, ब्यौरा गलत होने पर लगेगा जुर्माना…

नगर निगम कर रहा सेल्फ असेस्मेंट का सत्पायन, ब्यौरा गलत होने पर लगेगा जुर्माना…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून वासियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप दून में रहते है और आपने हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए अपने मकान का सेल्फ असेसमेंट नहीं कराया है या कराया है और गलत जानकारी दी है  तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि देहरादून नगर निगम ने इसके लिए सख्ती करना शुरू कर दी है। भवन कर को लेकर सेल्फ असेस्मेंट कराने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ब्योरा सत्यापन में भिन्न पाया जा रहा है। ऐसे में इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने 31 मई तक स्वकर निर्धारण फॉर्म जमा कर हाउस टैक्स की प्रक्रिया शुरू करने की लोगों से अपील की थी। बताया जा रहा है कि बिना जुर्माने के सेल्फ असेसमेंट कराने की मियाद खत्म होने के बाद अब नगर निगम की टीम घर-घर जाकर सेल्फ असेसमेंट का वैरीफिकेशन कर रही। जिन घरों ने फॉर्म जमा नहीं कराया होगा तो उन्हें नोटिस देकर चा...
देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब वकीलों का नया ठिकाना बनने वाला है। बताया जा रहा है कि शासन ने पुरानी जेल परिसर (न्यू कोर्ट कंपाउंड) में वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जमीन दी है। शासन ने परिसर में करीब नौ बीघा जमीन चैंबर निर्माण के लिए न्याय विभाग के नाम करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे वकीलों में खुशी की लहर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रेमनगर सुद्धोवाला में नई जेल बनने के बाद हरिद्वार रोड पर पुरानी जेल परिसर में जिला न्यायालय परिसर शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था। यह जमीन पूर्व में कई विभागों को आवंटित की गई थी, पुरानी जेल परिसर में अदालतों के लिए भवन बन रहे हैं। इस जमीन को कई साल पहले कोर्ट परिसर के लिए आवंटित किया गया था। इसके साथ ही वकील भी अपने लिए चैंबर निर्माण को जमीन दिलाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पहले जारी किए गए शासनादेश रद्द कर अब नया शासनादेश जारी किया गया है। बता दें कि इन जमीनों का ...
UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

उत्तराखण्ड
अगर आप उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेज में एडमिशन ले रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर में मौजूद अलग अलग राज्यों की कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित किया है। साथ ही यह भी कहा कि इन यूनिवर्सिटी को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट भी जारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बुधवार को 20 विश्वविद्यालयों को “फर्जी” घोषित कर दिया है।  फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली की 8 यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा यूपी की भी 4 संस्थान के नाम हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों की ओर से प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार प्रयोजन के लिए मान्य होगी। अगर आपने इन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है तो आपके स...
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने देश के अन्य राज्यों में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रीतम सिंह के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसकी लिस्ट भी जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया हैं। गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दवार नेता हैं। कांग्रेस शासनकाल में गणेश गोदियाल को विधायक रहते हुए बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं उन्हें राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बधाई और शुभकाम...
सेना में भर्ती हुए ‘अग्निवीरों’ के लिए कौशल-आधारित ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम शुरू, जानें डिटेल्स…

सेना में भर्ती हुए ‘अग्निवीरों’ के लिए कौशल-आधारित ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम शुरू, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
अग्निवीरों के करियर की भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए ‘अग्निवीरों’ के लिए कौशल-आधारित ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। इसके लिए तीनों सेनाओं ने अपनी सहमति के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ‘अग्निपथ’ योजना के तहत पांच कार्यक्रम पेश किए गए हैं। जिसमें बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन, बीएएएसएमएसएमई- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) एमएसएमई, बीसीओएमएएस- बैचलर ऑफ कॉमर्स (एप्लाइड स्किल्स) और बीएससीएएस- बैचलर ऑफ साइंस (एप्लाइड स्किल्स) शामिल हैं। ये कार्यक्रम अनुशासन-आधारित पाठ्यक्रमों और कौशल पाठ्यक्रमों का एक अनूठा मिश्रण हैं। बताया जा र...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिए ये बड़े फैसले, दी स्वीकृति…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिए ये बड़े फैसले, दी स्वीकृति…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन को राहत देते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कपकोट के ससोला में नर्सिंग कालेज खोले जाने एवं केदारेश्वर स्टेडियम की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी 03 माह तक विद्युत, जल व अन्य सरकारी देयकों एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखने एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि/मुआवजा का वितरण सुनिश्चित किए जाने की भी सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों को चैनलाइज कराए जाने का कार्य कराए जाने हेतु ठोस कदम उठाये जाने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्था...
पिथौरागढ़ जिले में भूकंप से डोली धरती, दहशत में लोग…

पिथौरागढ़ जिले में भूकंप से डोली धरती, दहशत में लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह भूकंप आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिले में लगातार हल्के भूकंप के झटके आ रहे है। जो कहीं परेशानी तो कहीं राहत भी माना जा रहा है। वैज्ञानिक हल्के झटके को या तो बड़े खतरे की चेतावनी समझते हैं या तो हल्के हल्के झटके से ऊर्जा निकलने से बड़े खतरे के टलने की राहत। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ में आज सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया है। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 2.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर था। जुलाई में भी यहां भूकंप के झटके आए थे। इससे पहले पिछले महीने 23 जुलाई को भी पिथौरागढ़ में भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। गौरतलब है कि पिथौरागढ़ भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन पांच में आता है। इस अति दुर्गम पहाड़ी जिले में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर "Changing Paradigms in Business and Technology" एवं "Innovative Management Practices" नामक पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र छात्राओं की अहम भूमिका होगी। राज्य का भविष्य यहां के युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है। पढ़ाई के साथ युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार नौजवानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दीक्षारंभ (सत्रारम्भ) समारोह में आए छात्र छात्राओं क...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की मंे थिंक इण्डिया के सहयोग से आयोजित ’’जी-20 इम्पैक्ट समिटः अनशीलिंग द पोटेंशियल’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की मंे थिंक इण्डिया के सहयोग से आयोजित ’’जी-20 इम्पैक्ट समिटः अनशीलिंग द पोटेंशियल’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की मंे थिंक इण्डिया के सहयोग से आयोजित ’’जी-20 इम्पैक्ट समिटः अनशीलिंग द पोटेंशियल’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की मंे थिंक इण्डिया के सहयोग से आयोजित ’’जी-20 इम्पैक्ट समिटः अनशीलिंग द पोटेंशियल’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए एक राजनयिक अवसर नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है, जो विश्व के भारत पर भरोसे का एक पैमाना है। उन्होंने कहा कि जी-20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85 प्रतिशत जीडीपी का तथा विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या समाहित है, जो आजादी के अमृतकाल में हमारे लिये गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

उत्तराखण्ड, देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्डरूम, संयुक्त कार्यालय, प्रोटोकॉल आदि पटलों का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश उप जिलाधिकारी मुख्यालय को दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि पत्रावलियों को अनावश्यक लम्बित न रखें जो पत्रावली लिम्बित है उसका कारण भी दर्ज करें तथा जनमानस से मधुर व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि अनाश्यक परेशान की जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा पुष्टि होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पटल पर जो कार्य सम्पादित हो रहा है का विवरण/सूची लगाई जाए ताकि जनमानस को अनावश्यक न भटकना पड़े। प्रत्येक पटल पर आवेदनों की स्थिति की जानकारी रखेगें तथा उप जिलाधिकारी मुख्यालय को नियमित मॉनिटिरिंग ...