Thursday, March 5News That Matters

Day: August 4, 2023

उत्तराखंड में शासन सख्त, इन चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त…

उत्तराखंड में शासन सख्त, इन चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सीएम धामी फुल एक्शन में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कई आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर हरमीत कौर, डॉ प्रीति सारस्वत, डॉ. सर्वान्स मालवीय की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड और आयुर्वेद चिकित्सक लगातार सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में त्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने आयुर्वेद चिकित्सकों के बैकलाग समेत 253 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। हालांकि  बोर्ड ने इस आरोपो को खारिज कर दिया है। वहीं म...
धामी सरकार अब वन्य जीव हमले में मृत्यु पर पीडि़त परिवार को देगी इतना मुआवजा…

धामी सरकार अब वन्य जीव हमले में मृत्यु पर पीडि़त परिवार को देगी इतना मुआवजा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की आज 19 वीं बैठक हुई। ये बैठक मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई। इस दौरान सीएम ने बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने हेतु फोकस होकर काम करने के निर्देश दिए। तो वहीं राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य को तीसरे स्थान पर रहने पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें स्थानीय लोग बधाई के विशेष पात्र हैं। यह राज्य के क्षेत्रफल को देखते हुए महत्तव...
सीएम धामी ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, कर सकेंगी मुफ्त बस का सफर…

सीएम धामी ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, कर सकेंगी मुफ्त बस का सफर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन सभी महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सीएम ने इसके निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये दिए हैं। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि महिलाएं रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में कहीं भी निश...
उत्तराखंड में नई एमएसएमई नीति के तहत अब मिलेगी चार करोड़ तक सब्सिडी, ये हुए बदलाव…

उत्तराखंड में नई एमएसएमई नीति के तहत अब मिलेगी चार करोड़ तक सब्सिडी, ये हुए बदलाव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखड में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2015 में बनाई गई सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) नीति को 31 मार्च को खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह सरकार ने एमएसएमई नीति 2023 को मंजूरी दी है। नई एमएसएमई नीति के तहत अब राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने पर 50 लाख से चार करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी। आइए जानते हैं इस नीति के बारे में.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में नई एमएसएमई नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति में कई अहम बदलाव किए गए है। सरकार ने नई नीति में सेवा क्षेत्र को अलग कर दिया है, इसका लाभ केवल विनिर्माण उद्योगों के लिए मिलेगा। नई इकाई और न्यूनतम 7 सहायक (Ancillary) इकाईयों के साथ ही एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग के स्वामित्व वाली इकाईयो...
धामी कैबिनेट ने ड्रोन नीति को दी मंजूरी, किए गए ये प्रावधान, बढ़ेगा रोजगार…

धामी कैबिनेट ने ड्रोन नीति को दी मंजूरी, किए गए ये प्रावधान, बढ़ेगा रोजगार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में ड्रोन उड़ाने को लेकर नीति तैयार की गई है। धामी कैबिनेट ने ड्रोन नीति को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इस नीति से जहां रोजगार बढ़ने की उम्मीद हैं वहीं सरकार ने इसके लिए एक हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। साथ ही राज्य में ड्रोन निर्माण, ड्रोन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है। आइए जानते है इसके बारें में पूरी डिटेल्स… मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड ड्रोन प्रोत्साहन एवं उपयोग नीति को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नीति के जरिये सरकार ने प्रदेश में निर्माण व सेवा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पांच हजार रोजगार और पांच हजार ड्रोन पायलट के स्वरोजगार की भी उम्मीद जताई है। नीति में ड्रोन निर्माण व सेवा के क्षेत्र में निवेश करने वालों को एक करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। बताया जा रहा है ...
गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, चार शव बरामद, कई लोग लापता-रेस्क्यू जारी…

गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, चार शव बरामद, कई लोग लापता-रेस्क्यू जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जगह जगह पहाड़ धंस रहे हैं, केदारघाटी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गौरीकुंड में भूस्खलन से 19 लोग लापता हो गए। मलबे से चार शव बरामद हुए हैं, जबकि अब 15 लापता लोगों के लिए ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी है। वहीं सीएम धामी ने देहरादून स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर रुद्रप्रयाग में हुए हादसे का अपडेट लिया है। साथ ही जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ घाटी में देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन  हो गया। जिसकी चपेट में तीन दुकानें आ गई। इस घटना में 19 लोग लापता हो गए हैं। इन लापता लोगों में 8 लोग नेपाल मूल के होने की सूचना है। जिसमें से मलबे में दबे 4 शव बरामद किए गए हैं। वहीं सीएम धामी ने कहा कि वहां रेस्क्यू का कार्य जारी है। रेस्क...
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी | श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन की घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए तथा टीमों को सतर्कता से...
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

उत्तराखण्ड
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित। पंतनगर, 02 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तर...
स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय…

स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब बच्चों के स्कूल में एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य कैबिनेट ने स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय कर दी है। अब पहली क्लास में उन छात्र-छात्राओ को एडमिशन मिलेगा जिसेने 1 अप्रैल को अथवा उससे पहले 6 साल की उम्र पूरी कर ली हो। वहीं अन्य क्लास के लिए भी आयु सीमा तय की गई है। मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट ने गुरूवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए है। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्कूलों में एडमिशन को लेकर आयु सीमा तय की गई है। बताया जा रहा है कि 3 साल तक बाल वाटिका में बुनियादी शिक्षा के अध्ययन के बाद 6 वर्ष की आयु में वह पहली कक्षा में छात्र प्रवेश करेंगे। 3 से 5 साल के आयु को प्री प्राइमरी के लिए तय किया गया है। और उत्तराखंड सरकार ने इसके तहत चार हजार से ज्यादा बाल वाटिका ने भी शुरू कर दी हैं...
उत्तराखंड: इस विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड: इस विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर तबादला किया है। ये तबादले आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग व होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 दिनांक 05 जनवरी, 2018 में किये गये प्राविधानों के अन्तर्गत आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग व होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें विभाग के अधीन कार्यरत समूह ‘क’ एवं समूह ‘ख’ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। देखें किसे मिली कहां तैनाती, ये है सूची BREAKING: उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/weg8UmN9qz — uttarakhand news (@SKhanbrain) August 4, 2023...