सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानें डिटेल्स…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने युवाओं को एक और मौका दिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने 10वीं, 12वीं, स्नातक पास के लिए पर्यावरण पर्यवेक्षक के 55 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई थी, लेकिन एक बार फिर आयोग ने उम्मीदवार को अपनी गलती सुधार के लिए मौका दिया है। आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो खोली जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक के रिक्त 55 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या- A-2 / DR/S-3/2023-24 दिनांक 10 जुलाई, 2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31.07.2023 तक आमंत्रित किये गये थे। उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु सं0-5 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31.07.2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है।...