उत्तराखंड में दो अलग-अलग हादसों से कई घरों में पसरा मातम, 6 लोगों की मौत…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। प्रदेश में देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों से कई घरों में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि लैंसडाउन-देवडोली मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर सुवाखोली मसराना के पास मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में जीजा -साली की मौत हो गई है। जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते देर रात पौड़ी के थाना लैंसडाउन में देवडाली रोड पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी । बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, जो गुमखाल बाजार से अपने गांव देवडाली (पौड़ी गढ़वाल) जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चारों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस ...
