Thursday, March 5News That Matters

Day: August 10, 2023

बागेश्वर उपचुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण, जिले में आचार संहिता लागू…

बागेश्वर उपचुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण, जिले में आचार संहिता लागू…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव के  लिए बीजेपी और कांग्रेस जुटी हुई है। चुनावी रण तैयार है तो वहीं उपचुनाव के लिए जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है। जो वोटिंग संपन्न होने तक लागू रहेगी। आचार संहिता के साथ ही सीट पर कई चीजों पर पाबंदियां लग गई है। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने बागेश्वर उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां 10 अगस्त से 17 अगस्त के बीच नामांकन होगा।  21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी तो वहीं पांच सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 सितंबर को रिजल्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। पूरे जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। ...
उत्तराखंड में बारिश मचा रही तबाही, मासूम सहित एक साधू की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखंड में बारिश मचा रही तबाही, मासूम सहित एक साधू की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में  बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से घरों में मलबा आ गया है। तो वहीं घरों में पानी भर गया। बड़ी तबाही की खबर ऋषिकेश से आ रही है। यहां तहसील क्षेत्र में आश्रम की दीवार गिरने से मलबे में दबने से एक साधु की मौत हो गई तो वहीं दो लोग दब गए। वहीं ऋषिकेश डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में सो रही मासूम की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर उफनाएं नाले ने तबाही मचाई। यहां एक आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से पानी उनके घर घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी। घर के कमरे डूब गए। सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रह...
प्रदेश में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट…

प्रदेश में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरपा रही है। जगह जगह से तबाही की खबरें आ रही है। मार्ग अवरुद्ध है, नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अगले पांच दिन भारी बताएं है। इस दौरान कई जिलो में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में लोगों से 15 अगस्त तक सावधानी बरतने की अपील की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी भी जारी है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से घरों में मलबा आ गया है। दून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं तड़के हल्की बौछारें भी दर्ज की गईं। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्ष...
भू कानून की मांग पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव…

भू कानून की मांग पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां भू कानून की मांग की जा रही है। वहीं भू कानून को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान आया है। बताया जा रहा है कि राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहaa धामी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून को लेकर बुधवार को जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और धारा 371 की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने आज मुख्यमंत्री आवास पर धरना धरना देने के लिए कूच किया। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।  राज्य में भू-कानून लागू करने को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का...