Monday, April 20News That Matters

Day: August 14, 2023

उत्तराखंड : चमोली में उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, कई मकान और गाड़ियां मलबे में दबे, पुल बहे |

उत्तराखंड : चमोली में उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, कई मकान और गाड़ियां मलबे में दबे, पुल बहे |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चमोली में उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, कई मकान और गाड़ियां मलबे में दबे, पुल बहे | उत्तराखंड के चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है। जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गईं। कई जगह छोटे पुलों को भी नुकसान हुआ है। पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों ने रात घरों से बाहर रहकर बिताई। चमोली पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और उससे नीचे बसे लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं, कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ा है। दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब हैंवहीं, प्राणमति नदी भी खतरे के निशान को छू रही है। नंदानगर में नंदाकिनी नदी भी उफान पर बह रही है। पीपलक...