Thursday, March 5News That Matters

Day: August 15, 2023

उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित देश भर में जहां स्वतंत्रता दिवस की धूम हैं। वहीं आज प्रदेश के कुल 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न पदको से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पुलिस सेवा के दौरान सराहनीय व विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। आइए जानते है किसे किस पदक से सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखंड के अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड। सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” 1. विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस...
आयोग का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की स्थागित…

आयोग का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की स्थागित…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आोयग ने उत्तराखंड में सिविल जज मुख्य भर्ती परीक्षा को स्थागित कर दिया है। आगामी 23 अगस्त को ये परीक्षा होनी थी। आयोग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2022 के अन्तर्गत मुख्य परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2023 से प्रस्तावित थी। उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका स०- 229/2023 (S/B) आदि के संबंध में निर्णय को आरक्षित रखा गया है। अतः उच्च न्यायालय द्वारा प्रश्नगत रिट याचिकाओं में निर्णय पारित होने तक उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित किया जाता है। उच्च न्यायालय द्वारा उक्त रिट याचिकाओं में पारित निर्णय के क्रम में मुख्य परीक्षा की नवीन तिथि पुनः निर्धारित की जायेगी, जिसकी सूचना आयोग द...
उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन आश्रितों को अब एक लाख रुपए मिलेंगे। अभी तक ये राशि 15 हजार रुपए थी। जिसके बाद 50 हजार रुपये देने का आदेश जारी हुआ था, सोमवार को शासन ने इस राशि को बढ़ाते हुए 1 लाख रुपए कर दिया है। इस संबंध में नया आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर अब उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को एक लाख रूपये मृतक के परिवार को देने का फैसला लिया गया है। उपनल की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। पहले 50 हजार रुपए अनुदान देने का आदेश हुआ था। जिसके बाद सैनिक कल्याण मंत्री ने अनुग्रह अनुदान राशि के आदेश पर पुनर्विचार करने के उपनल प्रशासन को निर्देश दे दिए थे, जिसका आदेश संशोधित कर जारी कर दिया गया है। ग...
दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम…

दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर काठगोदाम नैनीताल मार्ग से आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक दोस्त बताए जा रहे है। जवान बेटों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दो युवक नैनीताल मार्ग पर जोलीकोर्ट की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बैंड पर नैनीताल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिकअप वाहन के अंदर फंस गए थे, घटना के बाद युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।साथ ही वाहन को जब्त कर चालक क...
मसूरी में जल्द बनेगा ईको पार्क, मिलेगा रोमांच, जानें…

मसूरी में जल्द बनेगा ईको पार्क, मिलेगा रोमांच, जानें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में अब ईको पार्क बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) 16 एकड़ की भूमि पर इको पार्क बनाने जा रहा है जो देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा वह मसूरी में पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। एमडीडीए  ने मसूरी में इको पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पार्क में काफी कुछ खास होने वाला है। इको पार्क में ट्रेकिंग की जा सकेगी और बच्चों के लिए किड्स जोन भी बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी-चंबा रोड पर हुसैन गंज में ईको पार्क हरे-भरे वन क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि  मसूरी के लाइब्रेरी चौक से इस क्षेत्र की दूरी महज 2.1 किलोमीटर है।  16 हेक्टेयर में फैला ये क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसको ट्रेकिंग के लिए बनाया जायेगा। वहीं इसके प्राकृतिक ...
टिहरी में इस तरह मना आजादी का जश्न, कैबिनेट मंत्री ने हाथ में माटी लेकर दिलाई शपथ…

टिहरी में इस तरह मना आजादी का जश्न, कैबिनेट मंत्री ने हाथ में माटी लेकर दिलाई शपथ…

उत्तराखण्ड
Tehri News: जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन उत्तराखण्ड सरकार प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा समस्त जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा वीर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान कार्यक्रम के तहत हाथ में माटी लेकर सभी उपस्थितियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। साथ ही कैबिनेट मंत्री सहित अन्य गणमान्यों द्वारा स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मंत्री सहित ...
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की भर्ती के लिए आवेदन का छूट न जाए मौका, ये है लास्ट डेट…

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की भर्ती के लिए आवेदन का छूट न जाए मौका, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन https://www.ippbonline.com/ पर पढ़ा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड (IPPB) ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन 26 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसके तहत कुल 132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है कि एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30000 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान चयनित को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता जिन अभ्यर्थ...
वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश…

वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि वन आरक्षियों के वन दरोगा बनने और सीधी भर्ती से नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने भर्ती मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार को कई बड़े आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वन आरक्षी / वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें  उन्होंने कहा था कि सरकार वन दरोगा के 316 रिक्त पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भर देना चाहती है। इससे वन आरक्षियों की पदोन्नति का अवसर खत्म हो जाएगा। याचिकाकर्ता का कहना था कि पूर्व में वन दरोगा के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाते थे। सरकार ने वर्ष 2018 मे नियमावली में संशोधन कर इस पद को सीधी भर्ती से भरने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुन...
उत्तराखंडः राजभवन परिसर में राज्यपाल ने किया ध्वाजारोहण, शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित…

उत्तराखंडः राजभवन परिसर में राज्यपाल ने किया ध्वाजारोहण, शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित…

उत्तराखण्ड
Independence Day 2023: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया और महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन से प्रकाशित होने वाले त्रैमासिक पत्रिका ‘नंदा’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। भारत ने आजादी के 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। आज भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान में पहुंच जायेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय को गुलामी की मानसिकता का त्याग करते हुए अपने आत्म मूल्य (सेल्फ वर्थ) को पहचानने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना ...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, की ये बड़ी घोषणाएं…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, की ये बड़ी घोषणाएं…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें IndependenceDay के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है। जिससे आम जन को सुविधाएं मिलेगी। उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कों का नाम होगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भवन सामग्री ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी । कक्षा एक से लेकर 12वीं तक बच्चों के लिए निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमें वापस होंगे। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वो...