Thursday, March 5News That Matters

Day: August 16, 2023

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि ये बैठक अब सितंबर में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पहले ये बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हो सकते है। ये बैठक 15 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित किया गया था। बताया जा रहा है कि अब ये बैठक को सितंबर महीने में कराए जाने की संभावना है। फिलहाल अभी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन उत्तराखंड शासन की त...
बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पार्वती दास ने किया नामांकन, कही ये बात…

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पार्वती दास ने किया नामांकन, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Election Update: उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कल नामांकन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने पार्टी की पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी ने प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद बीजेपी नेताओं ने एक जनसभा की, जिसमें तमाम बीजेपी नेता शामिल हुए।  इस जनसभा के दौरान उन्होंने अपील की कि बागेश्वर की जनता बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाएं। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास...
देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चंद्रबदनी चौक के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे का कारण चलती बस में अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह देहरादून चंद्रबनी चौक पर यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है किबस में 15 से 20 यात्री सवार थे, इस दौरान चलती बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक सवारी और चालक को चोटें आई है। अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं बता...
19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुए है , नदियां उफान पर है।  प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं मसूरी में 19 अगस्त से बारिश जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। शनिव...
सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
अगर आप सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन कल से 28 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार सुरकण्डा देवी रोपवे 17 अगस्त से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टिगत  दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।...
साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड साइबर ठगों की पहली पसंद बन गया है। साइबर ठग नए नए तरीकों से प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग रहे है। ठगों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। जिससे वह लाखों की चपत लग रहे है। ये तरीका है यूट्यूब का। बताया जा रहा है कि वे लोगों को वाट्सअप मैसेज करके ऐसे झांसे देते हैं कि कई लोग इनके बहकावे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं।प्रदेश के कई लोग भी इसके झांसे में आ गए है। देहरादून के बाद अब हल्द्वानी की युवती ने लाखों रुपए गंवा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की एक युवती को यूट्यूब पर वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब कर घर बैठे पैसे कमाने का लालच युवती को महंगा पड़ गया। युवती के साथ डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सावित्री कालोनी, बरेली रोड निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि छह मई को उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया...
नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Job Update: उत्तराखंड में एक बार फिर भर्ती निकली है। ये भर्ती नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी। इस भर्ती के लिए 27 अगस्त 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल बैंक लिमिटेड ने भर्ती अभियान का लक्ष्य पूरा करने को 110 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें से 60 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए और 50 रिक्तियां क्लर्क के लिए हैं। नैनीताल बैंक लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य या बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया ...
हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू आज सुबह तक चला है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढहा है। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं र...