Thursday, March 5News That Matters

Day: August 19, 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने की ये दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, जानें कारण…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने की ये दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाओं को  स्थगित कर दिया है। इन  भर्ती परीक्षाओं के लिए नई डेट का ऐलान किया गया है। आइए जानते है कि ये कौन सी भर्ती परीक्षा है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड  भर्ती परीक्षा और उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा को स्थागित किया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की जानी थी। लेकिन प्रतिकूल मौसम का हवाला देते हुए इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि  फिजिकल से पहले प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा: अब शारीरिक दक्षता से पहले फॉरेस्ट गार्ड में लिखित परीक्षा के जरिए चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। माना जा रहा है कि सितंबर महीने में इन अभ्यर्थियों...
उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद

उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद सीएम धामी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात कर गैर आवंटित कोटा बढ़ाने और बनाए रखने की मांग करेंगे। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, सीएम धामी के निर्देशों पर सर्दियों के सीजन में बिजली उपलब्धता के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।राज्य में केंद्र से मिला हुआ बिजली का गैर आवंटित कोटा अब खात्मे की ओर है। इसके साथ ही अक्तूबर और इसके बाद ठंड के महीनों में राज्य में भारी बिजली संकट की आशंका तेज हो गई है। उधर, राज्य सरकार इस संकट को खत्म करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से इस संबंध में बातचीत करेंगे। दरअसल, पूर्व में बिजली की जो किल्लत थी, उस पर सीएम धामी की कोशिशों के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से बड...
उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील में शामिल किए जाने का दावा किया था। सरकारी राशन की दुकानों में मोटा अनाज नहीं मिल रहा है और अब सरकारी स्कूलों को झंगोरा भी नहीं दिया जाएगा। मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मोटा अनाज दिए जाने की योजना को झटका लगा है। इस योजना की आगामी एक सितंबर से शुरुआत कर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में स्थित केंद्रीयकृत किचनों को झंगोरा दिया जाना था। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 166 क्विंटल झंगोरे की मांग की थी, लेकिन राज्य सहकारी संघ ने इसकी उपलब्धता पर असमर्थता जता दी है। राज्य सरकार ने मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्...
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान...पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, पुरोला में अवैध कटान पर कई अधिकारी-कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं। पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। अब वन मुख्यालय ने डीएफओ, एसडीओ, वन क्षेत्रा...
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं।पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में म...