Thursday, March 5News That Matters

Day: August 21, 2023

एसएससी परीक्षा 2023 को लेकर बड़ा अपडेट, आयोग ने जारी किया शेड्यूल…

एसएससी परीक्षा 2023 को लेकर बड़ा अपडेट, आयोग ने जारी किया शेड्यूल…

उत्तराखण्ड
Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर तारीखें देख सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयोग की तरफ से जारी किए शेड्यूल के मुताबिक संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 (टियर-2) 25, 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर-2), 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) 2023 (पेपर 2) के लिए परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।  दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा (टियर -...
दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर किया ये अनुरोध…

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर किया ये अनुरोध…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों एवं टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइनों की क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइन एवं विद्युत संयंत्र शीघ्र स्थापित करने का अनुरोध किया। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से निर्धारित कर शीघ्र बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने...
चंबा भूस्खलन हादसे में एक मासूम सहित तीन की मौत, शव बरामद…

चंबा भूस्खलन हादसे में एक मासूम सहित तीन की मौत, शव बरामद…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नई टिहरी में हुए भूस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि यहां चंबा थाने के पास जहां देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। वहीं मलबे की चपेट में कई वाहन आ गए है। हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव निकाले गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी रोड़ पर पुलिस थाने के पास  पहाड़ टूट गया।जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए।  इस हादसे में कार सवार तीन लोग मलबे में दब गए हैं। ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाकर तीनों के शव बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि शवों की पहचान मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन सिंह उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह उम्र 32 के रूप में हुई है। डेड बॉडी को निकालकर पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया ...
एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब ऐसे होंगे सरकारी काम…

एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब ऐसे होंगे सरकारी काम…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी है। एसीएस ने कहा कि राज्य में ई-ऑफिस व्यवस्था को सरकारी कामों के सरलीकरण व जन-समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए ही लागू किया गया है। अधिकारी-कार्मिक जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण के लिए नियमों के तहत सरल रास्ता निकालने का प्रयास करें न कि अनावश्यक आपत्तियां लगाएं।  उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को दी जानी वाली आर्थिक सहायता डीबीटी की तरह सीधे एवं जल्द से जल्द लाभार्थियों को मिले, इसके लिए आवेदन का एक स्टैंडर्ड फॉरमेट जल्द तैयार किया जाना चाहिए। एसीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पूरे प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण ...
उत्तराखंडः इंटेलिजेंस विभाग में तबादले, इन्हें मिली देहरादून की कमान…

उत्तराखंडः इंटेलिजेंस विभाग में तबादले, इन्हें मिली देहरादून की कमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग के  बाद शासन में अब इंटेलिजेंस विभाग में तबादले किए है। बताया जा रहा है की तरफ से टिहरी में कमान संभाल रहे मनोज असवाल को देहरादून LIU इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कई अहम मौके पर खुफिया सूचनाएं देने में विफल रहे एलआईयू में बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि देहरादून की कमान संभाल रहे लक्ष्मण नेगी को टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं टिहरी जिले में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की कमान संभाल रहे मनोज असवाल को देहरादून भेजा गया है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बेरोजगार संघ के आंदोलन के बाद से खुफिया विभाग को लेकर चर्चाएं हो रही थी। मामले की जांच हुई और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और पूरे घटनाक्रम पर लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग समेत इंटेलिजेंस विभाग की भी कमी देखी गई।...
उत्तराखंडः इंटेलिजेंस विभाग में तबादले,इन्हें मिली देहरादून की कमान…

मसूरीः रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे

मसूरीः रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। उत्तरकाशी हादसे के बाद  अब मसूरी से हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार सवार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मसूरी पेट्रोल पंप के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार की उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस से भिंडत हो गई। भिंडत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार नाग मंदिर के दर्शन कर मसूरी आ रहे थे कि इस दौरान अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल को अस्पताल पहुंचाया।  हादसे का कारण मसूरी पेट्रोल पंप के पास...
चंबा में बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई गाड़ियां और लोग…

चंबा में बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई गाड़ियां और लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं  भूस्खलन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि नई टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंबा थाने के पास देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। मलबे की चपेट में वाहन आ गए है। वहीं घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी रोड़ पर पुलिस थाने के पास टूटा पहाड़ ।हरी जिले के चंबा में सड़क पर दौड़ रही कार के ऊपर पहाड़ टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार तीन लोग मलबे में दब गए हैं। ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। हादसे के वक्त आसपास जो लोग मौजूद थे, सभी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सुबह से ही भूस्खलन का दौर जारी है। नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के पास भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया था।सुरक्षा की दृष्टि स...
प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश के कई जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुश्ता ढह गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में देर रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव के मंदिर परिसर को नुकसान हुआ है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिफ्ट वाले हिस्से का पुश्ता ढह गया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहर...
देहरादूनः लांस नायक दौलत सिंह मेहर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, मंत्री जोशी ने दी श्रद्धांजलि…

देहरादूनः लांस नायक दौलत सिंह मेहर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, मंत्री जोशी ने दी श्रद्धांजलि…

उत्तराखण्ड
देहरादून के विलासपुसर कांडली निवासी लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।...