Thursday, March 5News That Matters

Day: August 21, 2023

कांग्रेस कार्यसमिति में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ा, हरीश रावत सहित इन्हें मिली जगह…

कांग्रेस कार्यसमिति में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ा, हरीश रावत सहित इन्हें मिली जगह…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां कांग्रेस चुनाव में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को स्थायी आमंत्रित सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप जगह मिली है। जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया। इसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से हरीश रावत, गणेश गोदियाल और प्रभारी होने के नाते देवेंद्र यादव भी कार्यसमिति में शामिल हैं। हरीश रावत लंबे समय से प्रदेश म...
गर्भगृह में जल्द विराजेंगे रामलला, आमंत्रण लेकर हरिद्वार पहुंचे चंपत राय, संतों से की चर्चा

गर्भगृह में जल्द विराजेंगे रामलला, आमंत्रण लेकर हरिद्वार पहुंचे चंपत राय, संतों से की चर्चा

उत्तराखण्ड
गर्भगृह में जल्द विराजेंगे रामलला, आमंत्रण लेकर हरिद्वार पहुंचे चंपत राय, संतों से की चर्चा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने संतों से जनवरी 2024 में मकर संक्रांति से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक किसी अन्य कार्यक्रम से स्वयं को मुक्त रखने और रामलला के भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की। श्रीराम लला अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भगृह में जल्द विराजेंगे। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के बीच भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम की रूपरेखा पर संतों से चर्चा करने और आमंत्रण लेकर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने जानकारी दी। धर्मनगरी में संतों को आमंत्रित करने पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय रविवार को श्री प...
उत्तराखंड : पाकिस्तान से हरिद्वार पहुंची मुल्तान जोत, लोगों ने मां गंगा संग खेली दूध की होली

उत्तराखंड : पाकिस्तान से हरिद्वार पहुंची मुल्तान जोत, लोगों ने मां गंगा संग खेली दूध की होली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पाकिस्तान से हरिद्वार पहुंची मुल्तान जोत, लोगों ने मां गंगा संग खेली दूध की होली अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन से जुड़े लोग आजादी से पहले वर्ष 1913 से पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत हरिद्वार लाते आ रहे हैं। इस बार उनके द्वारा 113 वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया है। पाकिस्तान के मुल्तान शहर से आई मुल्तान जोत हरिद्वार पहुंची। धूमधाम के साथ मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में मुल्तान समाज के लोगों ने हर की पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और गंगा पूजन के साथ हवन यज्ञ भी किया। उधर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से भी ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया। बता दें कि अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन से जुड़े लोग आजादी से पहले वर्ष 1913 से पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत हरिद्वार लाते आ रहे हैं। इस बार उनके द्वारा 113 वां मुल्तान ...
उत्तराखंड : पौधरोपण कर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : पौधरोपण कर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पौधरोपण कर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि रूड़की पिरान कलियर। समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और टीम ने पौधरोपण करते हुए लेह लद्दाख में सैनिक वाहन के खाई में गिरने से शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। चिकित्सा प्रभारी दिली रमन और संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा लेह लद्दाख में शहीद हुए वीर जवानों को पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान नीम, अर्जुन, आंवला, रुद्राक्ष, पीपल, जामुन, आम, बरगद आदि पौधे रोपे गए। इस अवसर पर डॉ. देशपाल, ब्रिजेश कुमार, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, रविंद्र प्रताप, विजय शर्मा, मनोज कुमार, संदीप यादव, प्रदीप गोयल, देवांश, आयांश आदि मौजूद रहे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यू...
उत्तराखंड : भू-धंसाव से खतरे में आया पीजी कॉलेज का छात्रावास, भवन का आंगन ध्वस्त, छात्र किए शिफ्ट

उत्तराखंड : भू-धंसाव से खतरे में आया पीजी कॉलेज का छात्रावास, भवन का आंगन ध्वस्त, छात्र किए शिफ्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भू-धंसाव से खतरे में आया पीजी कॉलेज का छात्रावास, भवन का आंगन ध्वस्त, छात्र किए शिफ्ट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का भागीरथी छात्रावास भी भू-धंसाव से खतरे की जद में आ गया है। पीजी कॉलेज में भागीरथी छात्रावास में 16 अगस्त की रात को भू-धंसाव होना शुरू हुआ था और भवन का आंगन ध्वस्त हो गया था। इसके बाद उसके आगे का पुश्ता टूट गया। खतरे को देखते हुए यहां रहने वाले 34 छात्रों को कॉमर्स के भवन के एक हॉल में शिफ्ट कर दिया है। इसके आगे बिजली का पोल भी खतरे की जद में आ गया है। सुरक्षा को देखते हुए ऊर्जा निगम ने उस जगह की बिजली काट दी है। वहीं इस छात्रावास के टूटे पुश्ते का मलबा प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के पीछे जा रहा है। जबकि स्कूल के आंगन का पुश्ता भी टूट चुका है। इससे विद्यालय को भी खतरा हो गया है। पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि से मठ, बेमरू व स्यूंण गांव की सड़क जगह-जगह ध्...

उत्तराखंड : होनहारों के लिए मजाक बनकर रह गया CUET, प्रवेश परीक्षा की कटऑफ तय नहीं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : होनहारों के लिए मजाक बनकर रह गया CUET, प्रवेश परीक्षा की कटऑफ तय नहीं उत्तराखंड में बीएड दाखिलों की परीक्षा हो या फिर 12वीं की बोर्ड परीक्षा। हर किसी में एक कटऑफ यानी ऐसे अंक तय होते हैं, जिनसे नीचे रहने वालों को अयोग्य या अनुत्तीर्ण माना जाता है, लेकिन सीयूईटी की कोई कटऑफ ही तय नहीं है।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से इस साल सख्ती से लागू किया गया सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिलों का नियम होनहारों के लिए मजाक बनकर रह गया है। इस परीक्षा की न तो कोई कटऑफ है और न ही इससे दाखिलों का कोई मानदंड। जिन विषयों में सीयूईटी नहीं दिया, उनमें ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं। उत्तराखंड में तो संबद्ध कॉलेजों में इसे लागू करने का नियम बेहद पेचीदा बन गया है। आइए बताते हैं सात ऐसी वजह, जिनके कारण होनहार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 1- कटऑफ तय नहीं : मेडिकल कॉलेजों...