Thursday, March 5News That Matters

Day: August 22, 2023

देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश जहां तबाही मचाई रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में जिले में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया जाएगा। जारी आदेश में लिखा है कि जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 23.08.2023 को बन्द रहेंगे मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपर...
सीएम धामी ने दिया महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा, जानें…सीएम धामी ने दिया महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा, जानें…

सीएम धामी ने दिया महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा, जानें…सीएम धामी ने दिया महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा, जानें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक सौगात दे रही है। इसी कड़ी में  सीएम ने अब महिलाओं को एक और रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। ये तोहफा महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में मिला है। इस योजना से महिला समूहों को बाजार मिलेगा साथ ही उन्हें लाभ होगा। मिली जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को वि...
उत्तराखंड में जल्द ही होगी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखंड में जल्द ही होगी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। ये बैठक आगामी 24 अगस्त को होने वाली है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी आज ही दिल्ली से लौटे है। अब खबर है कि देहरादून सचिवालय में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। ये बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। मंत्रि परिषद विभाग ने बैठक की सूचना सभी मंत्रियों को भेज दी है। सीएम के दिल्ली दौरे और राज्य में हो रही बारिश और आपदा को देखते हुए ये बैठक कई मायनों में अहम है। बताया जा रहा है कि बैठक में इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर कुछ विभागों की पॉलिसी में संशोधन पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना, प्रधानाचार्यों को वैकल्पिक शिक्षक रखने का अधिकार देने, विधान...
युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां लगने वाला है रोजगार मेला…

युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां लगने वाला है रोजगार मेला…

उत्तराखण्ड
देहरादन : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी। विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं...
दिल्ली से लौटते ही सीएम धामी ने ली अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी…

दिल्ली से लौटते ही सीएम धामी ने ली अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनपदों में खाद्यान्न से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। शासन के उच्चाधिकारियों एवं सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिव...
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह आया मलबा, यहां बही कार…

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह आया मलबा, यहां बही कार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भारी बारिश थम नहीं रही है। बारिश से जहां पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं नदियां उफान पर है। बड़ी खबर कोटद्वार से आ रही है। यहां सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई।  इसके साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर से बंद हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बारिश आफत बनकर बरसी है। यहां कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। तो वहीं कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई...
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल…

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। वहीं अभी लोगों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून में लगातार पांच घंटे तक हुई मूसलधार वर्षा ने एक बार फिर ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। कई जगह जलभराव ने आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार,  23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर च पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है।...
धामी सरकार ने कर्मियों को दी सौगात, विशेष वेतन वृद्धि का आदेश जारी…

धामी सरकार ने कर्मियों को दी सौगात, विशेष वेतन वृद्धि का आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन  ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगितओं में पदक प्राप्त सरकारी कर्मचारी / खिलाड़ियों की विशेष वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया है। अब इनकी सैलरी बढ़ कर आएगी। मिली जानकारी के अनुसार,शासन ने नई दिल्ली के शासनादेश संख्या-29018/13/ 2015 – AIS-II, दिनांक 03 अगस्त, 2021 के सन्दर्भ में शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णयानुसार राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों द्वारा अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखण्ड राज्य द्वारा सरकारी कर्मचारी / खिलाड़ियों को निम्नांकित शर्तों के अधीन पूरे सेवाकाल में 03 (तीन) विशेष वेतन वृद्धि वैयक्तिक वेतन के रूप में दिये जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेश में लिखा है कि ऐसी खेल प्रतियोगिताये...
देहरादूनः ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्यवाही…

देहरादूनः ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्यवाही…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एएसएसपी देहरादून ने कई पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की है, ये कार्यवाही ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला मुकेश त्यागी ,उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी लालतप्पड़, उप निरीक्षक मुकेश कुमार थाना डोईवाला को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के संबंध में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन व सीएम की फोटो लगे पुतले पर ग्रामीणों के गुस्सा उतारे जाने को लेकर देर रात डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी व लालतप्पड़ चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई थी।...
उत्तराखंड : सीमा क्षेत्रों में वोटर लिस्टों की जांच करेगी भाजपा, पार्टी ने अभियान में सभी मोर्चों को झोंका

उत्तराखंड : सीमा क्षेत्रों में वोटर लिस्टों की जांच करेगी भाजपा, पार्टी ने अभियान में सभी मोर्चों को झोंका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीमा क्षेत्रों में वोटर लिस्टों की जांच करेगी भाजपा, पार्टी ने अभियान में सभी मोर्चों को झोंका लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा राज्य की सीमा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में मतदाताओं की बढ़ोतरी की जांच करेगी। यदि यह बढ़ोतरी अप्रत्याशित होगी, तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। वोटर चेतना महा अभियान के तहत गढ़वाल संभाग की टोली समिति की कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया। कार्यशाला में महा अभियान से जुड़े पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूचियों का बारीकी अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है तो उसका नाम सूची से हटाया जाए। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व टोली समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने और पता बदलवाने से संबंधित फार्म की भी जानकारी दी गई। सुभाष रोड स्थित एक होटल में ...