Thursday, March 5News That Matters

Day: August 22, 2023

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति

उत्तराखण्ड
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में बिजली संकट की आहट के बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 400 मेगावाट बिजली देने पर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे वार्ता के दौरान यह अनुरोध किया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंह ने आपदा में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की प्रतिपूर्ति व सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली लाइनें बिछाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मेगावाट बिजली के स्थायी आवंटन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किए जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखने के लिए राज्य को कोयला आधारित स...
टिहरीः चंबा हादसे में मलबे से अब तक पांच शव बरामद…

टिहरीः चंबा हादसे में मलबे से अब तक पांच शव बरामद…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नई टिहरी में हुए भूस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि यहां चंबा थाने के पास जहां देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। वहीं  हुए है। जिसमें एक चार माह का मासूम भी है । मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले में सोमवार को चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए थे। मलबे से चार शव कल बरामद किए जा चुके थे। वहीं देर रात सर्च टीम ने पांचवा शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि लापता चल रहे सोहन सिंह रावत पुत्र रुकम सिंह उम्र 34 वर्ष का शव मलबे से निकाला, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हुई।6 जेसीबी और एसडीआरएफ, पुलिस जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर तत्काल कार्य करते हुए 5 बॉडीज को बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शवों की पहचा...
उत्तराखंड : पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड : पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रो. थोराट पर निदेशक पद पर रहते हुए हवाई टिकटों की खरीद में हेराफेरी करने का आरोप है। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने एनआईटी के कुलसचिव की तहरीर पर पूर्व निदेशक के खिलाफ धाेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई संतोष पैथवाल को जांच सौंपी गई है। महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले प्रो. एचटी थोराट एनआईटी में नवंबर 2011 में निदेशक बने थे और अक्तूबर 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उनके कार्यकाल में वर्ष 2013-14 में एक एजेंसी के माध्यम से हवाई टिकटों की खरीद की गई थी। इसकी सीबीआई जांच हुई थी। मार्च-अप्रैल 2022 में सीबीआई ने पूर्व निदेशक सहित पांच लोगों के खिलाफ हवाई टिकटों की ख...
उत्तराखंड : मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, कोटद्वार में उफनाए गदेरे में बही कार

उत्तराखंड : मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, कोटद्वार में उफनाए गदेरे में बही कार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, कोटद्वार में उफनाए गदेरे में बही कार उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकाला। प...